ये बिजनेस आइडिया वायरल! बाइक पर ही खोल ली दुकान, एक दिन की कमाई 6 हजार

न दुकान की जरूरत, न भारी-भरकम सेटअप... एक शख्स ने बाइक को ही पंचर की दुकान बना डाला. महज 60 हजार रुपये के सिस्टम से शुरू हुए इस अनोखे बिजनेस का तरीका देखकर लोग भी हैरान हैं.

Advertisement
वह एक दिन में करीब 30 पंचर बना लेता है (Photo:Insta/@kaashseakash) वह एक दिन में करीब 30 पंचर बना लेता है (Photo:Insta/@kaashseakash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

भारत एक ऐसा देश है, जहां बिजनेस के नए-नए आइडिया देखने को मिलते रहते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक बिजनेस मॉडल वायरल हो रहा है. दक्षिण भारत के मंगलुरु से सामने आए इस आइडिया में एक शख्स ने बाइक पर ही पंचर बनाने का पूरा सेटअप तैयार कर लिया है. खास बात यह है कि सिर्फ इस सिस्टम को तैयार करने में करीब 60 हजार रुपये खर्च हुए हैं, जबकि बाइक की कीमत अलग है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में शख्स बाइक पर पंचर रिपेयरिंग का पूरा सिस्टम लेकर घूमता नजर आता है. जरूरत पड़ने पर वह सड़क पर ही बाइक और दूसरी गाड़ियों के टायरों का पंचर ठीक कर देता है. उसके सेटअप पर क्यूआर कोड भी लगा है, जिससे ग्राहक डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं.

60 हजार रुपये में तैयार हुआ सिस्टम

वीडियो में जब इस काम में हुए खर्च के बारे में पूछा गया तो शख्स ने बताया कि पंचर रिपेयरिंग का सिस्टम तैयार करने में करीब 60 हजार रुपये लगे हैं. बाइक का खर्च इसमें शामिल नहीं है.

यह भी पढ़ें: गरबा में पानी की बोतल बेचकर कितनी कमाई? VIDEO देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

शख्स के मुताबिक, वह एक दिन में करीब 30 पंचर बना लेता है और एक पंचर ठीक करने के लिए 200 रुपये चार्ज करता है. इस हिसाब से 30 पंचर पर उसकी रोजाना कमाई करीब 6 हजार रुपये हो सकती है. हालांकि यह कमाई ग्राहकों की संख्या और पूरे दिन मिलने वाले काम पर निर्भर करेगी.

Advertisement

सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक काम

वीडियो में शख्स बताता है कि वह सुबह करीब 6 बजे से रात 11 बजे तक काम करता है. यानी वह करीब 17 घंटे सड़क पर रहकर ग्राहकों को सर्विस देता है.

यह भी पढ़ें: 100 रुपये की टिकट, रोज लाखों की कमाई! मेले के झूले का बिजनेस देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

इस बिजनेस की खासियत यह है कि इसके लिए अलग से दुकान लेने की जरूरत नहीं है. बाइक पर ही जरूरी उपकरण रखकर अलग-अलग जगहों पर जाकर ग्राहकों को मौके पर पंचर ठीक करने की सुविधा दी जा सकती है.

दूसरे शहरों में भी शुरू करने का ऑफर

इस बिजनेस मॉडल को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले व्यक्ति ने मंगलुरु में इस सर्विस को सपोर्ट करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि अगर कोई एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद या जयपुर में ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहता है, तो उनसे संपर्क कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »