प्रमोशन के बाद घर पहुंचा था शख्स, फैमिली के वेलकम का इमोशनल वीडियो वायरल

कभी- कभी एक छोटा सा पल किसी परिवार के लिए कितनी खुशियों से भरा हो सकता है. यह इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
प्रमोशन के बाद शख्स का घर में ऐसा वेलकम हुआ कि देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे (Photo - X/@@BeelzebubJagga) प्रमोशन के बाद शख्स का घर में ऐसा वेलकम हुआ कि देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे (Photo - X/@@BeelzebubJagga)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर आप खुद को रोक नहीं पाते. ऐसे रेंडम वीडियो इतने प्योर होते हैं कि लोगों की सादगी देख आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या दिखाया गया है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. इसमें एक शख्स के घर आने के बाद उसकी फैमिली उसका वेलकम करते दिखाई दे रही है. इसमें एक लड़की शख्स के इंट्री करते ही पार्टी पॉपर से वेलकम करने की कोशिश करती है. लेकिन, पॉपर खुल ही नहीं पाता है.  फिर, बगल में खड़ी महिला शख्स की आरती उतारती है और फूल की पंखुड़ियां छिड़कती है. 

Advertisement

तब तक लड़की पॉपर खोलने की कोशिश करती रहती है. फिर शख्स खुद उससे पॉपर लेकर उसे खोलने की कोशिश करता दिखाई देता है. काफी कोशिश के बाद अचानक पॉपर से बुरादा निकलता है और सामने खड़ी उसी लड़की पर गिरता है, जो पॉपर से वेलकम करने की कोशिश कर रही थी.

पॉपर खुलते ही दोनों लड़कियां ताली बजाने लगती है. यह क्षण विशुद्ध सादगी को दर्शाता है कि कैसे लोग छोटी- छोटी चीजों से खुश हो जाते हैं. शायद दोनो लड़कियां उस शख्स की बेटी है और जो आरती उतार रही है उनकी पत्नी. लेकिन, वायरल वीडियो से इस बात की पुष्टि नहीं  होती है.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @BeelzebubJagga नाम के हैंडल से ये वीडियो किया गया है. 

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया है कि यह अमृतसर का वीडियो है. इसमें एक ASI प्रमोट होकर सब इंस्पेक्टर बनने के बाद अपने घर पहुंचा है और उसका छोटा सा परिवार उसका स्वागत इस तरह से कर रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे बेटी के साथ गाना गा रहा था ब्लाइंड कपल, दिल छू लेगा वीडियो

इस वीडियो में जिस तरह से शख्स उस लड़की से पॉपर लेकर खुद से उसे खोलने की कोशिश करता है. ताकि, बच्ची का दिल ना टूटे और पॉपर खुलने पर जिस तरह से दोनों लड़कियां खुश होकर ताली बजाना शुरू करती है. यह क्षण अपने आप में एक परिवार के लिए कितनी ज्यादा खुशियों वाला हो सकता है. इसका बस अंदाजा लगाया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »