सड़क किनारे बेटी के साथ गाना गा रहा था ब्लाइंड कपल, दिल छू लेगा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक ब्लाइंड कपल सड़क के किनारे खड़ा होकर इतनी मीठी आवाज में गाना गा रहा है कि आवाज सुन कोई भी हैरान रह जाए.

Advertisement
सड़क किनारे गाना गाते ब्लाइंड कपल की आवाज दिल छू लेगी (Photo - X/@@rameshofficial0) सड़क किनारे गाना गाते ब्लाइंड कपल की आवाज दिल छू लेगी (Photo - X/@@rameshofficial0)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

कभी-कभी कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो बिना कुछ कहे सीधे दिल तक पहुंच जाती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. 

वीडियो में एक ब्लाइंड कपल अपनी छोटी सी बेटी के साथ सड़क किनारे गाना गाता नजर आ रहा है. खास बात यह है कि उनके पास न तो कोई बड़ा मंच है और न ही कोई भीड़ उन्हें सुनने के लिए जुटी है. इसके बावजूद परिवार अपनी कला के दम पर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहा है.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स हाथ में पोर्टेबल माइक लेकर फिल्म 'दिलवाले' का मशहूर गाना 'जीता था जिसके लिए' गा रहा है. उसके साथ उसकी पत्नी और छोटी बेटी भी खड़ी हैं. शख्स की आवाज में दर्द और मिठास दोनों हैं. वह पूरे मन से गाना गा रहा है, लेकिन आसपास से गुजर रहे लोग बिना रुके आगे बढ़ते दिखाई देते हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूजर @rameshofficial0 ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि यह इंदौर का दृष्टिबाधित सिंगिंग कपल है, जो अपनी आवाज और हुनर के सहारे रोजी-रोटी कमाने की कोशिश कर रहा है.

वीडियो में परिवार के पास कोई शानदार स्टेज या महंगा साउंड सिस्टम नहीं दिखता. बस एक माइक है और गाने का जुनून. शख्स गाने में पूरी तरह डूबा हुआ है, जबकि उसकी पत्नी और बेटी उसके साथ खड़ी हैं. परिवार की कोशिश है कि सड़क से गुजरने वाले लोग कुछ पल रुकें और उनकी गायकी सुनें. लेकिन वीडियो में ऐसा कोई खास जमावड़ा नजर नहीं आता.

Advertisement

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लोगों से अपील की कि वे इस परिवार के हुनर को पहचानें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि इनकी प्रतिभा को सही पहचान मिल सके.

लोगों ने की परिवार की मदद करने की अपील
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ परिवार की गायकी की तारीफ ही नहीं कर रहे, बल्कि उनकी मदद के तरीके भी सुझा रहे हैं.

एक यूजर ने सुझाव दिया कि इस शख्स का यूट्यूब चैनल बनाया जाना चाहिए, ताकि वह अपने गानों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सके. इसके लिए लोगों से आर्थिक सहयोग जुटाने की बात भी कही गई.

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि टीवी पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो में दिव्यांग कलाकारों के लिए भी अलग से मौके होने चाहिए. ऐसे कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का अवसर मिलना चाहिए. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया यूजर्स से एकजुट होकर इस परिवार की मदद करने और उनके हुनर को आगे बढ़ाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: चिकन फ्राई करते- करते बीच में ही सो गया शख्स, फ्लैट में लग गई आग

दरअसल, हुनर किसी मंच या पहचान का मोहताज नहीं होता. जरूरत सिर्फ इतनी है कि उसे सही मौका और लोगों का साथ मिले. इंदौर के इस परिवार का वीडियो भी यही सवाल खड़ा करता है कि क्या हम ऐसे हुनरमंद लोगों को पहचानने और आगे बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »