बैंड वाला कर रहा था फाइनल मैच की कॉमेंट्री, नाच रहे थे बाराती... वीडियो वायरल

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार पूरे देश पर छाया हुआ था. भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए लोग जहां-जहां थे, वहीं से अपडेट ले रहे थे. इसी बीच आगरा की एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां दूल्हे की बारात को ही मिनी क्रिकेट स्टेडियम बना दिया गया.

Advertisement
यह वायरल वीडियो आगरा की एक शादी का बताया जा रहा है  (Photo:X/@SachinGuptaUP) यह वायरल वीडियो आगरा की एक शादी का बताया जा रहा है (Photo:X/@SachinGuptaUP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

भारत में क्रिकेट का जुनून ऐसा है कि हालात जैसे भी हों, लोग मैच का अपडेट जरूर जानना चाहते हैं. कल T20 वर्ल्ड कप फाइनल था और पूरे देश की नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिकी हुई थी. भारत ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज की. लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर साफ समझ आता है कि क्रिकेट भारत के लोगों के दिलों में किस तरह बसा हुआ है.

Advertisement

यह वायरल वीडियो आगरा की एक शादी का बताया जा रहा है. शादी में जश्न और रौनक अपने चरम पर थी, लेकिन उसी समय टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी चल रहा था. ऐसे में बारातियों ने एक अनोखा जुगाड़ निकाल लिया. उन्होंने दूल्हे की बारात को ही लाइव मैच का स्टेडियम बना दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात के बीच हर गेंद का लाइव अपडेट और कमेंट्री सुनाई जा रही है. जैसे ही मैच में कोई बड़ा पल आता है, बाराती झूम उठते हैं. शादी के जश्न के साथ-साथ क्रिकेट का रोमांच भी बराबर चल रहा था.

वीडियो देखकर लोगों ने क्या कहा

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि विवाह का पल तो वैसे ही यादगार होता है, ऊपर से मैच का भी ऐलान हो रहा है और भारत जीत भी गया. यह वाकई अद्भुत पल है.”

Advertisement

वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वाह! ताजनगरी आगरा में मोहब्बत के साथ-साथ क्रिकेट का भी ‘निकाह’ हो गया. दूल्हे राजा की बारात में बैंड से ज्यादा शोर तो बुमराह की यॉर्कर और सूर्या के छक्कों का था. यह नजारा सिर्फ भारत में ही मुमकिन है—जहां शादी की रस्मों से ज्यादा जरूरी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का घर आना है.

देखें वायरल वीडियो

मैच में भारत की शानदार बल्लेबाजी

मैच की बात करें तो भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा गया था, लेकिन टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ तेज अर्धशतक लगाए. वहीं संजू सैमसन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरी पारी में 89 रन बनाए.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement