Places To Visit In South India: नेचर लवर्स के लिए जन्नत है साउथ इंडिया! इन 5 जगहों की हरियाली और झरने जीत लेंगे आपका दिल

Places To Visit In South India: अगर आप छुट्टियों में नेचर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो साउथ इंडिया से बेहतर जगह शायद ही कोई हो. यहां के हरे-भरे पहाड़, शांत झीलें, घने जंगल और खूबसूरत गांव आपको सुकून का एहसास कराते हैं. अगर आप एडवेंचर करना चाहते हैं या सिर्फ शांति में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं.

Advertisement
अगर चाहिए शांति और नेचर का मजा, तो साउथ इंडिया की इन जगहों पर जरूर जाएं (Photo- Adobe stock) अगर चाहिए शांति और नेचर का मजा, तो साउथ इंडिया की इन जगहों पर जरूर जाएं (Photo- Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

Places To Visit In South India: साउथ इंडिया नेचर लवर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां के हरे-भरे पहाड़, धुंध से ढके पहाड़, घने जंगल, शांत झीलें और सुकून भरे बैकवॉटर हर किसी का दिल जीत लेते हैं. यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है, जिससे यह जगह घूमने और रिलैक्स करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट बन जाती है.

Advertisement

अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद है, वाइल्डलाइफ देखना अच्छा लगता है या फिर आप बस शांति में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो साउथ इंडिया में आपके लिए बहुत कुछ है. आज हम आपको साउथ इंडिया की 5 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको जरूर जाना चाहिए.

मुन्नार (केरल) – चाय बागानों से घिरी पहाड़ियां
मुन्नार एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है जो चारों तरफ फैले चाय बागानों के लिए जाना जाता है. यहां का ठंडा मौसम, धुंध भरे पहाड़ और शांत नजारे इसे नेचर लवर्स के लिए खास बनाते हैं. यहां आपको ट्रैकिंग के अच्छे ऑप्शन और कई तरह के वाइल्डलाइफ भी देखने को मिलेंगे. यहां आप एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम, टी म्यूजियम, टॉप स्टेशन जैसी  जगहों पर घूमने जा सकते हैं.

वायनाड (केरल) – जंगल, झरने और वाइल्डलाइफ
वायनाड अपने घने जंगलों, झरनों और वाइल्डलाइफ के लिए जाना जाता है. यहां की गुफाएं, पहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता इसे एक्सप्लोर करने के लिए बेहतरीन जगह बनाते हैं. यहां आप एडक्कल गुफाएं, बनासुरा सागर डैम, सूचिपारा फॉल्स, वायनाड वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी जैसी जगहों पर घूम सकते हैं.

Advertisement

अलेप्पी (केरल) – शांत बैकवॉटर और हाउसबोट
अलेप्पी, जिसे अलप्पुझा भी कहा जाता है, साउथ इंडिया की सबसे सुकून भरी जगहों में से एक है. यहां की नहरें, झीलें और बैकवॉटर हाउसबोट से घूमने के लिए बहुत फेमस हैं. नारियल के पेड़ों से घिरे पानी के रास्तों और छोटे-छोटे गांवों के बीच बोट राइड करना एक बेहद शांत और यादगार अनुभव होता है.यहां घूमने की मुख्य जगहें अलेप्पी बैकवॉटर, अलप्पुझा बीच, वेम्बनाड झील, हाउसबोट राइड हैं.

कोडाइकनाल (तमिलनाडु) – हरियाली से घिरा हिल स्टेशन
कोडाइकनाल अपने ठंडे मौसम, हरे-भरे जंगलों, झरनों और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है. यहां बीच में स्थित झील इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है. यह जगह कपल्स, फैमिली और सुकून से समय बिताने वालों के लिए परफेक्ट है. यहां आप कोडाइकनाल झील, कोकर वॉक, पिलर रॉक्स, सिल्वर कैस्केड फॉल्स घूमने जा सकते हैं.

कूनूर (तमिलनाडु) – शांत पहाड़ और चाय बागान
कूनूर नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित एक शांत और खूबसूरत जगह है जो अपने चाय बागानों और सुहावने मौसम के लिए जानी जाती है. यह ऊटी के मुकाबले कम भीड़भाड़ वाला है, इसलिए यहां आपको ज्यादा शांति मिलती है. यहां घूमने की मुख्य जगहें सिम्स पार्क, डॉल्फिन्स नोज व्यूपॉइंट, लैम्ब्स रॉक, चाय बागान हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement