Offbeat Places in India: गोवा-मनाली छोड़िए! परिवार के साथ घूम आएं इन 5 शांत जगहों पर, मन को मिलेगा असली सुकून

Offbeat Places in India: अगर आप हर बार भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाने की बजाय किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो भारत में ऐसी कई ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ सुकून की छुट्टियां बिता सकते हैं.

Advertisement
इन 5 ऑफबीट जगहों में बसता है असली भारत (Photo-ITG) इन 5 ऑफबीट जगहों में बसता है असली भारत (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

Offbeat Places in India: जब भी कहीं बाहर घूमने का प्लान बनता है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले गोवा, मनाली, शिमला या जयपुर जैसी जगहों का ख्याल आता है. लेकिन इन जगहों पर अक्सर भीड़ रहती है. ऐसे में अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत, खूबसूरत और सुकून भरी जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो भारत में ऐसी कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो अभी भी कम लोगों की नजर में हैं.

Advertisement

यहां आपको प्राकृतिक नजारे, ऐतिहासिक धरोहर, स्थानीय संस्कृति और शांत माहौल का बेहतरीन अनुभव मिलेगा. आइए जानते हैं भारत की 5 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ यादगार ट्रिप का प्लान बना सकते हैं.

मध्य प्रदेश का मांडू
मध्य प्रदेश का मांडू इतिहास, वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता का शानदार मेल है. यहां के महल, मस्जिदें, बावड़ियां और ऐतिहासिक इमारतें इसकी पहचान हैं. मानसून के दौरान मांडू हरियाली से भर जाता है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि यह जगह फोटोग्राफर्स, इतिहास प्रेमियों और कपल्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. अगर आप मांडू की हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं, तो जुलाई से सितंबर (मानसून) का समय सबसे खास है. वहीं आराम से घूमने के लिए अक्टूबर से फरवरी का मौसम भी बेहतरीन माना जाता है.

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश का तवांग
अगर आप पहाड़ों के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो तवांग एक बेहतरीन जगह है. बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें और शांत वातावरण यहां की सबसे बड़ी खासियत हैं. तवांग दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक के लिए भी जाना जाता है. यहां आकर आप प्रकृति के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति का भी अनुभव कर सकते हैं. तवांग घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच माना जाता है, जब मौसम सुहावना रहता है और आसपास के नजारे बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं.

कर्नाटक का गोकर्ण
गोकर्ण पहले एक धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह ऑफबीट बीच डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है. अगर आप गोवा जैसी भीड़ से दूर शांत बीच पर समय बिताना चाहते हैं, तो गोकर्ण आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. यहां बीच ट्रेकिंग, योग, कैफे और स्थानीय सी-फूड का भी आनंद लिया जा सकता है. गोकर्ण घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और बीच पर घूमने के लिए अनुकूल रहता है.

गुजरात का धोलावीरा
गुजरात के कच्छ में स्थित धोलावीरा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है. यह प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का महत्वपूर्ण शहर रहा है. इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है. धोलावीरा घूमने के साथ आप व्हाइट रण ऑफ कच्छ और आसपास के प्राकृतिक स्थलों की भी सैर कर सकते हैं. धोलावीरा घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक होता है, क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और घूमने के लिए आरामदायक रहता है.

Advertisement

असम का माजुली
माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माना जाता है. यह अपनी समृद्ध संस्कृति, वैष्णव मठों, पारंपरिक मुखौटा कला और रंग-बिरंगे त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी यात्रियों को एक अलग ही अनुभव देती है. अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की संस्कृति को करीब से जानना चाहते हैं तो माजुली जरूर जाएं. माजुली घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, जब मौसम सुहावना रहता है और ब्रह्मपुत्र नदी का नजारा भी बेहद आकर्षक होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »