ठूस-ठूस के भर जाता है Suitcase, बंद करने में होती है दिक्कत? बिना परेशानी इन ट्रिक्स से ज्यादा से ज्यादा सामान करें पैक

Travel Packing Tips: ट्रैवल के दौरान सूटकेस में ज्यादा सामान फिट करना मुश्किल लगता है? अगर हां और सूटकेस बंद करने में भी दिक्कत होती है, तो अब परेशान न हों. आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप कम जगह में ज्यादा सामान आसानी से पैक कर सकते हैं. ये ट्रैवल हैक्स आपका सफर आरामदायक बना देंगे.

Advertisement
आप लोगों को सूटकेस में कपड़े फोल्ड करके नहीं, रोल करके रखने चाहिए. (Photo: ITG) आप लोगों को सूटकेस में कपड़े फोल्ड करके नहीं, रोल करके रखने चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

Travel Packing Tips: छुट्टियों पर जाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन जैसे ही सूटकेस पैक करने की बारी आती है, टेंशन शुरू हो जाती है. कभी कपड़े ज्यादा हो जाते हैं, तो कभी जरूरी सामान रखने के बाद बैग बंद ही नहीं होता. कई लोग तो सूटकेस पर बैठकर उसे बंद करने की कोशिश तक करते हैं. सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब समझ नहीं आता कि सूटकेस में जगह बनाने और उसे आसानी से बंद करने के लिए क्या रखें और क्या छोड़ें, क्योंकि सफर में हर चीज जरूरी लगती है.

Advertisement

अगर आपके साथ भी हर बार यही हाल होता है और आप सूटकेस में अपना सारा सामान पैक नहीं कर पाते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ आसान और स्मार्ट पैकिंग ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप छोटे से सूटकेस में भी खूब सारा सामान आराम से फिट कर सकते हैं. खास बात ये है कि इनकी मदद से आपका बैग ज्यादा भारी या बिखरा हुआ भी नहीं लगेगा.  अगली बार ट्रिप पर निकलने से पहले इन टिप्स को जरूर आजमाएं, ताकि आपका सफर आरामदायक और बिना झंझट वाला बने.

1. फोल्ड नहीं, रोल करके रखें कपड़े: अक्सर लोग सूटकेस में कपड़ों को तह लगाकर रखते हैं, जो उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. अगर आप सूटकेस में ज्यादा सामान पैक करना चाहते हैं तो कपड़ों को तह लगाकर रखने की बजाय रोल करके रखें. इससे बैग में ज्यादा जगह बनती है और कपड़े कम सिकुड़ते हैं. खासकर टी-शर्ट, ट्रैक पैंट और जींस के लिए ये तरीका बहुत काम आता है.

Advertisement

2. जूतों के अंदर रखें छोटी चीजें: जूते बैग में काफी जगह घेरते हैं, इसलिए उनके अंदर मोजे, बेल्ट, चार्जर या छोटी एक्सेसरीज रख दें. इससे आपको बाकी चीजें रखने के लिए बैग में खाली जगह मिल जाएगी, जिसका आप सही इस्तेमाल कर पाएंगे.

3. भारी सामान नीचे रखें: सूटकेस पैक करते समय भारी चीजें नीचे और हल्का सामान ऊपर रखें. इससे बैग बैलेंस रहता है और बाकी सामान आसानी से सेट हो जाता है.

4. सिर्फ जरूरत का सामान ही पैक करें: अक्सर लोग सोचते हैं कि क्या पता सफर में इसकी भी जरूरत पड़े. ये उनकी गलती हो सकती है. वे लोग अक्सर ये सोचकर जरूरत से ज्यादा कपड़े रख लेते हैं. ट्रिप के दिनों के हिसाब से ही कपड़े पैक करें और ऐसे आउटफिट चुनें जिन्हें अलग-अलग तरीके से पहना जा सके.

5. छोटे साइज की टॉयलेट्रीज रखें: बड़ी बोतलों की बजाय ट्रैवल साइज शैंपू, फेसवॉश और लोशन रखें. इससे सूटकेस में काफी जगह बच जाती है और वजन भी कम रहता है.

6. पैकिंग क्यूब्स का करें इस्तेमाल: अगर सामान बिखर जाता है, तो पैकिंग क्यूब्स (पैकिंग के लिए आने वाले छोटे-छोटे बैग्स) काफी मददगार हो सकते हैं. इससे कपड़े और बाकी चीजें अलग-अलग रहती हैं और सूटकेस बिखरा और भरा नहीं लगता है. 

7. जैकेट और भारी जूते पहनकर करें सफर: अगर आप जैकेट या भारी जूते ले जा रहे हैं, तो उन्हें बैग में रखने की बजाय पहन लें. इससे सूटकेस हल्का रहेगा और अंदर ज्यादा जगह बचेगी.

Advertisement

8. गंदे कपड़ों के लिए अलग बैग रखें: ट्रिप के दौरान इस्तेमाल किए हुए कपड़ों के लिए अलग प्लास्टिक या कपड़े का बैग रखें. इससे बाकी सामान साफ रहेगा और बैग बिखरा-बिखरा नहीं दिखेगा.

9. पैकिंग से पहले जरूर बनाएं लिस्ट: सामान पैक करने से पहले जरूरी चीजों की एक लिस्ट बना लें. इससे फालतू सामान रखने से बचेंगे और कोई जरूरी चीज छूटेगी भी नहीं.

10. स्मार्ट पैकिंग से आसान बनेगा सफर: सही पैकिंग ट्रिक्स अपनाकर आप छोटे सूटकेस में भी काफी सामान फिट कर सकते हैं. इससे बैग बंद करने की परेशानी नहीं होगी और सफर आरामदायक बनेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »