Hill Stations Near Delhi: दिल्ली से महज 6 घंटे की दूरी पर हैं ये 6 हिल स्टेशन, अक्टूबर के सुहाने मौसम में बनाएं घूमने का प्लान

Hill Stations Near Delhi: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और हिल स्टेशनों पर घूमने की सोच रहे हैं इसके लिए बहुत लंबी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है. दिल्ली से कुछ ही घंटों की ड्राइव में कई खूबसूरत हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं, जहां परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

Advertisement
खूबसूरत हिल स्टेशन (Photo- ITG) खूबसूरत हिल स्टेशन (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

Hill Stations Near Delhi: दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी से अगर आप कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं तो पहाड़ों का रुख कर सकते हैं. इसके लिए बहुत लंबी छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं है. दिल्ली के आसपास कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां आप कुछ ही घंटों की ड्राइव में पहुंच सकते हैं. इन जगहों पर आपको सुहावना मौसम, हरे-भरे पहाड़ और खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे. यहां परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप प्लान किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं दिल्ली से लगभग 6 घंटे की दूरी पर मौजूद इन खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में.

Advertisement

मसूरी
मसूरी को 'क्वीन ऑफ हिल्स' यानी पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है. यहां का सुहावना मौसम और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं. मसूरी में आप कैंपटी फॉल्स और गन हिल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं. परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है.

भीमताल
अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो भीमताल का रुख कर सकते हैं. यहां खूबसूरत झील चारों तरफ से हरियाली और पहाड़ियों से घिरी हुई है. झील के किनारे बैठकर सुकून के कुछ पल बिताना और आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती को देखना आपको काफी अच्छा लगेगा. नेचर लवर्स के लिए यह जगह अच्छी है.

कसौली
हिमाचल प्रदेश का कसौली अपनी हरियाली, चीड़ के पेड़ों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां आपको पुराने समय की झलक दिखाती औपनिवेशिक इमारतें भी देखने को मिलेंगी. अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां ज्यादा भागदौड़ न हो और आराम से घूम सकें तो कसौली बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement

नैनीताल
नैनीताल दिल्ली-एनसीआर से घूमने जाने वाले लोगों के बीच काफी फेमस है. यहां की खूबसूरत नैनी झील और चारों तरफ फैली पहाड़ियां इस जगह को खास बनाती हैं. आप नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं और स्नो व्यू जैसे व्यू पॉइंट से पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए नैनीताल अच्छा ऑप्शन है.

ऋषिकेश
अगर आप घूमने के साथ एडवेंचर और आध्यात्मिक अनुभव भी चाहते हैं तो ऋषिकेश जा सकते हैं. गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए काफी मशहूर है. वहीं शाम के समय गंगा आरती में शामिल होकर शांत माहौल का अनुभव भी किया जा सकता है. दोस्तों या परिवार के साथ यहां वीकेंड ट्रिप प्लान की जा सकती है.

लैंसडाउन
अगर आप परिवार के साथ किसी शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन पर समय बिताना चाहते हैं तो लैंसडाउन जा सकते हैं. यहां का शांत माहौल और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे आपको शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराएंगे. यहां आप बोटिंग, कैंपिंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा पहाड़ों के बीच बने रिजॉर्ट में रुककर आराम से समय बिता सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »