इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, अब आपकी फोटोज का AI में होगा यूज, बढ़ेंगे साइबर अटैक

इंस्टाग्राम पिछले कुछ समय से अपने प्लेटफॉर्म से एक एक करके प्राइवेसी और सेफ्टी फीचर हटाता जा रहा है. पहले मैसेज से एंड टु एंड एन्क्रिप्शन खत्म किया गया. अब कंपनी एक ऐसा फीचर लेकर आई है जिससे बवाल मच गया है.

Advertisement
इंस्टाग्राम का नया फीचर बना बवाल की वजह इंस्टाग्राम का नया फीचर बना बवाल की वजह

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है, तो अब आपकी फोटो सिर्फ आपके फॉलोअर्स ही नहीं, बल्कि AI भी इस्तेमाल कर सकता है. मेटा ने हाल ही में अपना नया AI इमेज टूल Muse Image लॉन्च किया है.

इसके बाद दुनियाभर में प्राइवेसी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. कई साइबर एक्सपर्ट और प्राइवेसी ग्रुप इसे यूजर्स की सहमति के खिलाफ बता रहे हैं.

Advertisement

बढ़ सकता है ब्लैकमेलिंग का खतरा

सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है, तो कोई भी शख्स Meta AI में आपका इंस्टाग्राम यूजरनेम डालकर आपकी पब्लिक फोटो के आधार पर AI से नई तस्वीरें बनवा सकता है.

यह भी पढ़ें: सरकार और वॉट्सऐप की तकरार के बीच यूजर्स के हितों का ख्याल कौन रखेगा? कैसे तय होगी जवाबदेही

इसके लिए आपको कोई नोटिफिकेशन भी नहीं मिलेगा. यानी आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपकी तस्वीर का इस्तेमाल कब और किसने किया. ऐसे में लोगों की फोटोज मिसयूज होने का काफी खतरा है. 

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग Meta की आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि किसी की फोटो इस्तेमाल करने से पहले उसकी साफ-साफ परमिशन ली जानी चाहिए. लेकिन यहां उल्टा हो रहा है.

Advertisement

डिफॉल्ट ही ये फीचर ऑन है

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू है और अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं, तो आपको खुद जाकर सेटिंग बदलनी होगी. इसे Opt-out मॉडल कहा जाता है. प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही तरीका Opt-in होना चाहिए था, यानी पहले यूजर से परमिशन ली जाती और उसके बाद ही उसकी फोटो AI के लिए उपलब्ध होती.

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी पेनाल्टी, मेटा पर लगा 120 लाख करोड़ का जुर्माना, बच्चों को एडिक्ट बनाने का है आरोप

मेटा का कहना है कि यह फीचर लोगों को क्रिएटिव AI इमेज बनाने में मदद करेगा. कंपनी के मुताबिक इसका इस्तेमाल बर्थडे कार्ड, पोस्टर या दूसरे विजुअल बनाने के लिए किया जा सकता है. मेटा यह भी कहती है कि प्राइवेट अकाउंट और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स इस फीचर से बाहर हैं. साथ ही कंपनी का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय भी लगाए गए हैं.

साइबर ठगी भी बढ़ सकती है

लेकिन आलोचकों का कहना है कि खतरा सिर्फ एआई फोटो बनने का नहीं है. अगर किसी की तस्वीर एआई टूल्स में आसानी से इस्तेमाल होने लगे, तो उसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Username फीचर के बाद अब WhatsApp ला रहा है ग्रीन डॉट फीचर, प्रोफाइल फोटो से पता चलेगा कौन है ऑनलाइन

Advertisement

किसी की फर्जी तस्वीर बनाई जा सकती है, उसकी पहचान का दुरुपयोग हो सकता है या फिर उसे ऑनलाइन परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यही कारण है कि कई प्राइवेसी संगठनों ने मेटा से इस फीचर को डिफॉल्ट रूप से बंद रखने और यूजर की स्पष्ट अनुमति लेने की मांग की है.

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पब्लिक इंस्टाग्राम फोटो का इस्तेमाल Meta AI करे, तो इस सेटिंग को बंद किया जा सकता है. इसके लिए इंस्टाग्राम खोलें, अपनी प्रोफाइल में जाएं, ऊपर दाईं ओर मेन्यू खोलें और सेटिंग्स में जाएं. वहां शेयरिंग एंड रीयूज सेक्शन में जाकर उस विकल्प को बंद करें, जो लोगों को आपके कंटेंट को AI फीचर्स के साथ इस्तेमाल करने की अनुमति देता है.

ध्यान रहे कि यह सेटिंग बंद करने के बाद भी पहले से बनी AI तस्वीरें अपने आप नहीं हटेंगी. पिछले कुछ महीनों के अंदर मेटा ने इंस्टाग्राम से प्राइवेसी फीचर्स हटाने शुरू किए हैं. मैसेज में अब एंड टु एन्क्रिप्शन नहीं दिया जाता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मेटा इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा को एआई ट्रेन करने के लिए यूज कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »