हवा से भी नहीं बुझेगा ये दीया! दिवाली पर 300 रुपये से कम में खरीदें 18 LED दीयों का पैक

दिवाली पर घर को दीयों से सजाना पसंद है, लेकिन तेज हवा की वजह से बार-बार दीये बुझ जाते हैं? अब इसकी टेंशन छोड़ दीजिए. बाजार में बैटरी से चलने वाले LED दीये मिल रहे हैं, जो घर की सजावट को खूबसूरत बनाने के साथ आपकी परेशानी भी कम कर सकते हैं.

Advertisement
300 रुपये से कम में LED दीये! (Photo: AI) 300 रुपये से कम में LED दीये! (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

दिवाली के त्योहार पर कई लोग अपने घर के बाहर, छत और बालकनी में दीये लगाते हैं. लेकिन तेज हवा चलने की वजह से बार-बार दीये बुझ जाते हैं. ऐसे में लोगों को बार-बार नए दीये जलाने पड़ते हैं. इससे घर की सजावट भी ठीक से नहीं हो पाती.

लेकिन अब आपको इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. बाजार में बैटरी से चलने वाले LED दीये मिल रहे हैं. इन्हें आप Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आसानी से खरीद सकते हैं. खास बात यह है कि इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. 300 रुपये से कम में मिलने वाले ये दीये आपके पैसे भी बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ₹6 हजार सस्ता हुआ 55 इंच का Smart TV, Flipkart सेल में कीमत धड़ाम!

इस दीये का नाम क्या है?

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ये दीये Battery Operated LED Diya के नाम से मिल जाएंगे. इनमें दिए गए बटन को दबाकर आप दीये जैसी रोशनी जला सकते हैं. देखने में भी ये काफी सुंदर लगते हैं.

घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं. अगर इनकी कीमत की बात करें तो Flipkart पर 18 दीयों वाले पैक की कीमत 265 रुपये देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: ₹12 हजार सस्ता हुआ 32 इंच का TV, Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिल रही बंपर छूट!

पानी डालते ही जल उठेगी रोशनी, मिलेगा असली दीये जैसा एहसास

इन दीयों की एक खास बात इनमें दिया गया वॉटर सेंसर है. इसमें थोड़ा पानी डालने पर दीये की लाइट अपने आप जलने लगती है. इससे आपको असली दीये जैसा एहसास मिलता है.

Advertisement

अगर आप भी अपने घर की ऐसी जगहों पर दीये रखना चाहते हैं, जहां तेज हवा चलती है, तो ये LED दीये आपके काम आ सकते हैं. इनकी मदद से आप बिना बार-बार दीये जलाए अपने घर को दिवाली के लिए खूबसूरती से सजा सकते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »