₹6 हजार सस्ता हुआ 55 इंच का Smart TV, Flipkart सेल में कीमत धड़ाम!

दिवाली से पहले 55 इंच का Philips QLED Smart TV खरीदने का शानदार मौका है. Flipkart सेल में इस टीवी की कीमत ₹44,999 से घटकर ₹38,999 हो गई है. वहीं, बैंक ऑफर के साथ इसे ₹36,499 में खरीदा जा सकता है. इसमें 4K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 30W साउंड मिलता है.

Advertisement
Flipkart Big Bang Diwali Sale में मिल रही है शानदार डील! (Photo: AI) Flipkart Big Bang Diwali Sale में मिल रही है शानदार डील! (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

अगर आप भी इस दिवाली फेस्टिवल पर अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन शानदार डील का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 

आज हम आपको एक ऐसी डील के बारे में बताने जा रहे हैं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Big Bang Diwali Sale में यह शानदार डील मिल रही है. जिसकी मदद से आप इलेक्ट्रॉनिक्स की शॉपिंग पर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस डील के बारे में और इस टीवी में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.

Advertisement

किस टीवी पर मिल रही है शानदार डील?

PHILIPS QLED अल्ट्रा HD टीवी पर यह शानदार डील मिल रही है. Flipkart के ऑफिशियल पेज पर इसकी MRP ₹44,999 दी गई है, जबकि सेल में इसकी कीमत घटकर ₹38,999 हो गई है. 

अगर आप इसे बैंक ऑफर के साथ खरीदते हैं, तो इसकी कीमत और कम होकर ₹36,499 हो जाती है. आइए जानते हैं इस टीवी में क्या-क्या खास फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: 6300mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 5G, Poco ने कम कीमत में क्या-क्या दिया?

डिस्प्ले का साइज कितना है और क्वालिटी कैसी है?

टीवी खरीदते समय सबसे जरूरी चीज उसका डिस्प्ले होता है, क्योंकि मूवी और वेब सीरीज देखने के लिए अच्छी पिक्चर क्वालिटी होना बहुत जरूरी है. इसके लिए Philips के इस टीवी में 138 सेंटीमीटर यानी 55 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है. क्वालिटी की बात करें तो यह 4K QLED टीवी है. साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है, जो यूजर्स को स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है.

Advertisement

स्पीकर कितने वॉट के मिलते हैं?

Philips के इस टीवी में 2 स्पीकर दिए गए हैं, जो 30W का साउंड आउटपुट देते हैं. टीवी में अच्छी साउंड क्वालिटी होना भी काफी जरूरी है, क्योंकि मूवी और वेब सीरीज देखने के साथ-साथ उनकी आवाज भी अच्छी होनी चाहिए. ऐसे में इस टीवी में मिलने वाला 30W का साउंड आउटपुट आपके एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है.

cयह भी पढ़ें: माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 4G वॉयस कॉलिंग टैबलेट Canvas Tab P701

परफॉर्मेंस के मामले में कैसा है यह टीवी?

अगर बात करें स्मूथ और बेहतर एक्सपीरियंस की, तो इस टीवी में Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो इसे इस्तेमाल करना आसान बनाता है. इसके साथ ही इसमें 2GB RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इतना ही नहीं, टीवी में बिल्ट-इन Wi-Fi और Bluetooth का सपोर्ट भी मिलता है.

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के लिए नया 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Philips का यह टीवी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »