रूस के 'गूगल' पर अटैक... न पैसा निकाल पा रहे लोग, न खुल रहे डिजिटल लॉक

हाल ही में यूक्रेन ने जवाबी हमले में रूस के यांडेक्स टेक कंपनी के कुछ डेटा सेंटर्स को निशाना बनाया है. इस हमले की वजह से रूस में डिजिटल पेमेंट्स से लेकर कैब बुकिंग ऐप्स और डिजिटल लॉक तक ठप हो चुके हैं.

Advertisement
रूस के यांडेक्स के कुछ डेटा सेंटर्स पर हमला. (Photo: AI Generated) रूस के यांडेक्स के कुछ डेटा सेंटर्स पर हमला. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

रूस-यूक्रेन वॉर का असर डिजिटल वर्ल्ड पर भी दिखाई दिया है. यूक्रेन द्वारा रूस के 'गूगल' कहे जाने वाले यांडेक्स कंपनी के डेटा सेंटर पर हमला हुआ है. इस अटैक के बाद इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर बुरा असर दिखाई दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यूक्रेनी के एक हमले के बाद रूस के बैंकिंग ऐप, टैक्सी सर्विस ऐप, डिजिटल लॉक तक पर असर दिखाई दिया है. 

Advertisement

दरअसल, रूस में इंटरनेट दिग्गज यांडेक्स के डेटा सेंटर्स पर यूक्रेन के हमले नई जवाबी हमले की शुरुआत माना है. इसकी वजह से वहां स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

मीडिया रिपोर्ट्स में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने बताया कि जिस दिन पहली बार डिजिटल सर्विस ठप हुईं, उसी दिन उनका बिल पेमेंट करने की लास्ट डेट थी. सभी को उम्मीद थी कि कुछ घंटे में सब कुछ ठीक हो जाएगा.  लेकिन अभी तक सभी ऐप्स की शुरुआत नहीं हो पाई है. यहां तक कि वे जरूरी बिल्स की भी पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं. 

महीने की शुरुआत में कुछ दिन हुए हमले 

यूक्रेन द्वारा ये हमले इस महीने की शुरुआत में कुछ दिनों तक हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले रूस ने यूक्रेन के डेटा सेंटर्स को निशाना बनाया, उसके बाद यूक्रेन ने रूस के डेटा सेंटर्स को निशाना बनाया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jio vs Starlink : भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार जियो और स्टारलिंक, कौन मारेगा बाजी और कितने का होगा रिचार्ज?

इन सर्विस पर दिखा है असर 

यांडेक्स डेटा सेंटर पर हमलों के बाद रूस कई सर्विस प्रभावित हुईं हैं. इनमें...

  • यांडेक्स पे - इसकी मदद से डिजिटल पेमेंट और रकम को एक स्थान से दूसरे तक ट्रांसफर किया जाता है. 
  • यांडेक्स गो/टैक्सी - गो टैक्सी की मदद से कैब या टैक्सी आदि की मोबाइल से बुकिंग की जाती है. 
  • फूड डिलिवरी ऐप- खाना ऑर्डर करने में लोगों को परेशानी आ रही है. 
  • यांडेक्स क्लाउंड - लोग क्लाउड स्टोरेज पर अपनी फाइल्स आदि को स्टोर करते हैं और जरूरत पड़ने पर एक्सेस करते हैं. 
  • डिजिटल डॉर लॉक कीज - कुछ अपार्टमेंट्स के डोर पर डिजिटल लॉक और गेट सिस्टम है. सर्विस ठप होने की वजह से लोग घर या बिल्डिंग में एंटर नहीं कर पा रहे हैं. 

8 अक्टूबर तक तीन डेटा सेंटर्स को नुकसान पहुंचाया

8 अक्तूबर से अब तक यूक्रेन के हमलों में यांडेक्स के पांच प्रमुख डेटा सेंटर्स में तीन को नुकसान पहुंचाया है. यांडेक्स, असल में रूस की एक बड़ी टेक कंपनी है और इसकी तुलना रूस में गूगल से भी की जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: 399 रुपये में फाइबर से इंटरनेट, फिर क्यों चाहिए 5 हजार वाला स्टारलिंक? सैटेलाइट इंटरनेट की असली जरूरत

रूस में यांडेक्स की सेवाओं स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. यहां तक कि कई दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म की सर्विस भी यांडेक्स के इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर हैं. ऐसे में डिजिटल सर्विस का ठप होने की वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »