दिल्ली में किसका नेटवर्क सबसे तेज? TRAI टेस्ट में खुली पोल, Jio-Airtel में कौन है आगे

कौन सा नेटवर्क सबसे बेहतर है? इस सवाल पर बहुत से लोगों को चर्चा करते देखा होगा. इसका जवाब देने के लिए TRAI ने खुद टेस्टिंग की और रिजल्ट जारी कर दिया है. TRAI ने टेस्टिंग ड्राइव देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित की है. रिजल्ट में बताया है कि Jio, Airtel, Vi और MTNL किस पॉजिशन पर है. आइए इसका रिजल्ट जानते हैं.

Advertisement
दिल्ली में कौन सा नेटवर्क बेस्ट है. (Photo: ITG) दिल्ली में कौन सा नेटवर्क बेस्ट है. (Photo: ITG)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में टेलिकॉम सर्विस की स्थिति जानने के लिए एक टेस्टिंग की गई, जिसके रिजल्ट जारी हो चुके हैं. ये रिजल्ट कई लोगों हैरान कर सकते हैं. ये टेस्टिंग भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने की है.

रिजल्ट में बताया है कि दिल्ली में कौन सा नेटवर्क सबसे बेस्ट है और किसके साथ सबसे ज्यादा कॉल ड्रॉप की प्रॉब्मम हैं. रिजल्ट में ये भी बताया है कि सबसे फास्ट इंटरनेट स्पीड कौन सा नेटवर्क दे रहा है. 

Advertisement

TRAI ने ऐसे की है टेस्टिंग 

  •  6 से 9 जनवरी के बीच टेस्टिंग की गई.
  • शहर के 249.1 किमी मार्ग,
  • 8 हॉटस्पॉट स्थान,
  • 9.6 किमी वॉक टेस्ट और
  • अलग-अलग ऑपरेटरों के बीच कॉल टेस्टिंग हुई. 

TRAI ने डेटा और कॉलिंग पर भी टेस्टिंक की है

TRAI ने कॉलिंग और डेटा को लेकर भी टेस्टिंग की है. वह 2G, 3G, 4G और 5G पर कैसे काम करते हैं. इससे अलग-अलग हैंडसेट यूजर्स का एक्सपीरियंस सामने आया है. इन रिजल्ट को टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर को भेजा जा चुका है ताकि वह सुधार कर सकें. 

वॉयस परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड पर सबसे पीछे MTNL है- रिजल्ट

नेटवर्क ऑटो-सेलेक्शन मोड में कॉल सेटअप सक्सेस रेट (CSSR) पर  भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के लिए 100 परसेंट. दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो को 99.22 परसेंट का आकड़ा मिला है. MTNL के लिए 82.82 परसेंट रही है. 

Advertisement

कॉल सेटअप समय में वोडाफोन आइडिया (0.56 सेकंड) और रिलायंस जियो (0.63 सेकंड) में सबसे तेज रहा. इसके बाद एयरटेल (0.79 सेकंड) रहा और MTNL में यह 3.20 सेकंड दर्ज किया गया. 

कॉल ड्रॉप में कौन किस पॉजिशन पर 

ड्रॉप कॉल रेट में वोडाफोन आइडिया में शून्य, एयरटेल में 0.39% और रिलायंस जियो में 0.53% जबकि MTNL में यह 6.34% रहा है. 

स्पीच क्वालिटी, जिसको Mean Opinion Score (MOS) के जरिए मांपा जाता है. रिलायंस जियो (4.46) और वोडाफोन आइडिया (4.40) में बेहतर रही, इसके बाद एयरटेल (4.03) रहा है. इस कैटेगरी में MTNL का स्कोर 2.75 रहा, जो खराब यूजर्स एक्सपीरियंस को दिखाता है. 

डेटा स्पीड में कौन सबसे आगे 

TRAI ने रिजल्ट में बताया है कि Jio और Airtel आगे हैं, जबकि MTNL केवल 3G तक सीमित. कंपनियों की एवरेज डाउनलोड स्पीड बताई है. 

  • रिलायंस जियो में सबसे अधिक 266.99 Mbps रही,
  • एयरटेल में एवरेज डाउनलोड स्पीड 231.97 Mbps रही है.
  • वोडाफोन आइडिया में यह 24.55 Mbps रही.
  • वहीं 3G नेटवर्क पर काम कर रहे MTNL में केवल 3.83 Mbps दर्ज की गई. 

अपलोड स्पीड पर बात करें तो Airtel में औसतन 31.39 Mbps, रिलायंस जियो में 23.93 Mbps और वोडाफोन आइडिया में 11 Mbps रही. MTNL की अपलोड स्पीड 1.04 Mbps रही. 

Advertisement

हॉटस्पॉट स्थानों पर 5G स्पीड में बड़ा अंतर है

रिलायंस जियो की 361.84 Mbps डाउनलोड और 31.96 Mbps अपलोड स्पीड रिकॉर्ड की गई है. वहीं एयरटेल ने 214.10 Mbps डाउनलोड और 29.95 Mbps अपलोड दर्ज किया. वोडाफोन आइडिया का 5G प्रदर्शन कम रहा और वह 44.13 Mbps डाउनलोड और 29.46 Mbps अपलोड स्पीड रही है.

घनी आबादी वाले इलाकों में कैसा है नेटवर्क? 

TRAI के इस रिजल्ट में भजनपुरा, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, गांधी नगर, कृष्णा नगर, आनंद विहार, पटपड़गंज, आई.पी. एक्सटेंशन, मयूर विहार फेज III और खिचड़ीपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया. 

इंस्टीट्यूट और पब्लिक प्लेस में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (मयूर विहार फेज 1), भाई परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज (शकरपुर), चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन, कड़कड़डूमा कोर्ट, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (पटपड़गंज), शाहदरा मेट्रो स्टेशन और V3S मॉल (लक्ष्मी नगर) शामिल रहे. 

8 जनवरी को आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी, गांधी नगर मार्केट और  स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में वॉक टेस्ट किए गए, ताकि भीड़भाड़ वाले पैदल क्षेत्रों में नेटवर्क परफॉर्मेंस को समझा जा सके. 

TRAI की टेस्टिंग में डिवाइस और नेटवर्क आदि को उन रियल कंडिशन में टेस्ट किया गया है, जहां आमतौर पर आम लोग करते हैं. इससे कस्टमर्स के असली एक्सपीरियंस को दिखाने की कोशिश की गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement