Pixel फोन जैसा लुक, 19,999 में लॉन्च हुआ नया फोन, मिलेगी 6,500mAh की बैटरी

TECNO SPARK 50s 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है. इसमें 6400mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इस स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
TECNO SPARK 50s 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है. (Photo: Tecno) TECNO SPARK 50s 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है. (Photo: Tecno)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है, जिसका नाम TECNO SPARK 50s 5G है. इस स्मार्टफोन का बैक पैनल देखने से Pixel 11 सीरीज का कैमरा मॉड्यूल याद आ सकता है. इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने बताया है कि यह बेहतर ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है और यह सिंगल चार्ज में फुल डे का बैटरी बैकअप दे सकता है. 

Advertisement

TECNO SPARK 50s 5G को लेकर कंपनी ने बताया है कि स्टेबल कनेक्टिविटी को लेकर खास एंटीना दिया है. इस एंटीना में 4×4 MIMO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह 82 परसेंट तक की फास्ट डाउनलोड स्पीड देगा. 

TECNO SPARK 50s 5G की कीमत 

TECNO SPARK 50s 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. सेकेंड वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है, जिसमें 8GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. भारत में इसकी सेल ऑफलाइन रिटेल स्टोर से होगी, जिसके लिए 20 अक्तूबर की तारीख तय की है. 

TECNO SPARK 50s 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

TECNO SPARK 50s 5G में 6.78 इंच का HD+ स्क्रीन दिया गया है. इसेमं 120Hz का रिफ्रेस रेट्स मिलेगा. इसमें 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ₹8,999 में 5G फोन, 7000mAh बैटरी वाला भी मौजूद, Flipkart Sale में Ai+ स्मार्टफोन्स हुए सस्ते

TECNO SPARK 50s 5G का प्रोसेसर

TECNO SPARK 50s 5G में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 6nm प्रोसेसर दिया है. साथ ही Arm Mali G57 MC2 GPU का इस्तेमाल किया है. इसके साथ 6GB/8GB RAM का इस्तेमाल करने को मिलेगा. इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगा सकेंगे. यह एंड्रॉयड 16 बेस्ड HiOS 16 पर लता है.

TECNO SPARK 50s 5G का कैमरा 

TECNO SPARK 50s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस दिया गया है, जो f/1.85 अपर्चर और LED फ्लैश लाइट के साथ आता है. 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

TECNO SPARK 50s 5G की बैटरी 

TECNO SPARK 50s 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45 W का फास्ट चार्जर मिलेगा. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. साथ ही इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »