भारतीय AI स्टार्टअप की बड़ी तैयारी, 2,347 करोड़ से खुलेंगे कई और रास्ते

भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्टार्टअप Sarvam AI फंडिंग के लिए बड़ी कंपनियों से बातचीत कर रही है. इसमें एनवीडिया समेत कई बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं. कंपनी इसकी मदद से 250 मिलियन अमेरिका डॉलर की इनवेस्टमेंट हासिल करना चाहती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Sarvam AI की बड़ी फंडिंग की तैयारी. (Photo: File Photo) Sarvam AI की बड़ी फंडिंग की तैयारी. (Photo: File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) स्टार्टअप Sarvam AI मालामाल होने जा रहा है. कंपनी 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 2,347 करोड़ रुपये) की इनवेस्टमेंट के लिए AI जगत की दिग्गज कंपनियों से बातचीत कर रही है. 

सरवम AI अभी एनवीडिया, वेंचर कैपिटल फर्म एसेल, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी HCL Tech के साथ बातचीत कर रही है. 

यह बातचीत सफल होती है, तो यह सरवम एआई की ग्रोथ के लिए सकारात्मक साबित होगी. डील पर सहमति बन जाती है तो Sarvam की यह फंडिंग इस साल किसी भारतीय स्टार्टअप के लिए प्राइवेट मार्केट में सबसे बड़ा निवेश राउंड बन सकती है. 

Advertisement

Sarvam AI पहले ही Nvidia के चिप्स का यूज कर रहा है

Sarvam AI पहले से ही Nvidia के चिप्स का यूज कर रहा है. HCLTech को बतौर इनवेस्टर्स के रूप में शामिल करने से आईटी कंपनी को Sarvam की AI काबिलियत का फायदा उठाने का मौका मिलेगा. 

साथ ही Accel जैसा बड़ा वेंचर कैपिटल फंड भारतीय AI स्टार्टअप में इनवेस्टमेंट करता है तो सरवम AI दुनिया के दूसरे देशों में भी अपनी पहुंच बना सकेगा. 

यह भी पढ़ें: 27 करोड़ स्मार्टफोन्स पर मंडराया हैकिंग का खतरा, वेबसाइट खोलते ही हैक हो सकता है फोन

Sarvam AI क्या है? 

Sarvam AI, असल में एक बेंगलुरु बेस्ड AI स्टार्टअप है. हाल ही में उसके दो टूल्स चर्चा में रहे हैं, जिनके नाम Sarvam Vision और Bulbul हैं. हाल ही में इन भारतीय AI मॉडल ने बड़े प्लेयर्स को पछाड़ चुका है.  Sarvam Vision AI ने ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) में सबसे शानदार परफॉर्म किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सरकार की जरूरी वॉर्निंग, इन स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर मंडरा रहा है खतरा, तुरंत करें ये काम

एक बेंचमार्क पर देसी AI ने चैटजीपीटी, गूगल जेमिनाई और Anthropic Claude जैसे बड़े और पॉपुलर AI मॉडल्स को पछाड़ दिया दिया था. इसकी जानकारी Sarvam AI के को-फाउंडर प्रत्युष कुमार दे चुके हैं. को-फाउंडर ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement