सैमसंग 22 जुलाई को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसका नाम गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होगा. इस इवेंट के दौरान कंपनी लेटेस्ट और अपकमिंग Galaxy Z Fold सीरीज को लॉन्च करेगी, जिसके तहत Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च होगा. इस हैंडसेट का मुकाबला का ऐपल के आईफोन अल्ट्रा के साथ होगा, जो ऐपल कंपनी का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला फोन है.
ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy Z Fold 8 पब्लिक हो चुका है. दरअसल, कोरिया स्थित के एक्सपीरियंस स्टोर के अंदर न्यू हैंडसेट को रखा देखा है. इसको लेकर दावा किया है कि वह अपकमिंग हैंडसेट Samsung Galaxy Z Fold 8 होगा, जो वहां रखें अन्य स्मार्टफोन की तुलना में सबसे अलग नजर आ रहा था. इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.
फोटो देखकर पता चलता है कि वह वह वाइट कलर फिनिश के साथ आता है, जिसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. अब तक न्यू सीरीज को लेकर कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं.
Samsung इस साल तीन फोल्ड फोन लॉन्च करेगी?
लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कंपनी दो फोल्ड स्मार्टफोन की जगह पर तीन फोल्ड स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. इसमें सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8, गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 वाइड का नाम शामिल होगा.
टिप्स्टर आईस यूनिवर्स ने किया पोस्ट
लीक्स रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस साल स्लिम बेजेल के साथ फ्लिप हैंडसेट को लॉन्च करेगी, जो पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर नजर आएगा. हालांकि अभी तक सैमसंग ने इस जानकारी को कंफर्म नहीं की है.
iPhone Ultra से होगा मुकाबला
सैमसंग के अपकमिंग फोल्ड हैंडसेट का मुकाबला ऐपल के आईफोन अल्ट्रा से होगा, जो कंपनी का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला फोन है. आईफोन अल्ट्रा को लेकर भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐपल हब नाम के अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक फोल्ड स्मार्टफोन को दिखाया है. दावा किया है कि वह ऐपल का अपकमिंग फोल्ड स्मार्टफोन है. हालांकि अभी तक ऐपल की तरफ से ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क