₹7 हजार से कम में 5000mAh बैटरी और 32MP कैमरा वाला फोन, Flipkart सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट

Flipkart की सेल में कम बजट में स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिल रहा है. realme C61 में 5000mAh की बैटरी, 32MP का रियर कैमरा और 90Hz डिस्प्ले मिलता है. फोन की कीमत पर मिल रही छूट इसे बजट खरीदारों के लिए एक विकल्प बनाती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

Advertisement
90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 32MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ जानें realme C61 की खासियतें. (Photo: Realme) 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 32MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ जानें realme C61 की खासियतें. (Photo: Realme)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

अगर आप कम बजट में ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें बड़ी स्क्रीन, अच्छी बैटरी और बढ़िया कैमरा मिले, तो realme C61 आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत हो चुकी है. यह सेल 18 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी. इस सेल में Realme के स्मार्टफोन पर भारी छूट देखने को मिल रही है. लेकिन जिस कीमत पर इस फोन में फीचर्स मिल रहे हैं, उस कीमत पर ऐसा फोन मिलना काफी मुश्किल है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Advertisement

डिस्प्ले और प्रोसेसर

realme C61 में 6.745 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसका मतलब है कि फोन में स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट सामान्य 60Hz डिस्प्ले के मुकाबले ज्यादा स्मूद महसूस हो सकते हैं.

फोन में Unisoc T612 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया चलाने, वीडियो देखने और सामान्य ऐप इस्तेमाल करने के लिए ठीक है. हालांकि, हैवी गेमिंग के लिए यह फोन सबसे अच्छा विकल्प नहीं है.

यह भी पढ़ें: Starlink भूल जाइए! Airtel-Jio की तरह टेलीकॉम कंपनी लाएंगे Elon Musk?

32MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए realme C61 में 32MP का रियर कैमरा मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. अच्छी रोशनी में इससे सामान्य तस्वीरें ली जा सकती हैं.

Advertisement

फोन की एक खास बात इसकी 5000mAh की बैटरी है. सामान्य इस्तेमाल में यह लंबे समय तक चल सकती है, हालांकि बैटरी कितनी देर चलेगी, यह इस्तेमाल पर निर्भर करता है. फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Jio Recharge महंगा होने वाला है? 12% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें कब लगेगा झटका

स्टोरेज और दूसरे फीचर्स

इस फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन Android 14 पर आधारित है और इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी मिलता है.

realme C61 उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जिन्हें कम बजट में बड़ी स्क्रीन, लंबी चलने वाली बैटरी और सामान्य इस्तेमाल के लिए स्मार्टफोन चाहिए. इसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलता.

realme C61 की कीमत

Flipkart की इस सेल के दौरान आपको इस फोन पर भारी छूट देखने को मिल रही है. सेल खत्म होने के बाद इसकी कीमत 8,999 रुपये हो जाएगी. अगर आप यह डील लेते हैं, तो अभी इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं. इस सेल में फोन की कीमत 6,886 रुपये दिखाई दे रही है. बैंक ऑफर और दूसरे डिस्काउंट के जरिए इसकी कीमत और कम हो सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »