POCO के दो सस्ते फोन भारत में लॉन्च, 6,3000mAh बैटरी, कीमत 10 हजार से कम

पोको ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 9999 रुपये है. इन हैंडसेट के नाम POCO C81X और Poco C81 हैं. कंपनी ने इसमें AI फीचर्स और वेट टच जैसे फीचर्स भी दिए हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Poco ने दो सस्ते स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं. (Photo: Flipkart)) Poco ने दो सस्ते स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं. (Photo: Flipkart))

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

POCO ने भारत में नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं, जिनके नाम POCO C81X और C81 हैं. ये दोनों ही किफायती स्मार्टफोन है, जिनमें 6,300mAh तक की बैटरी, AI फीचर्स और वर्चुअल रैम के साथ 8GB तक का सपोर्ट मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 
  
POCO C81X की कीमत 9,999 रुपये है, जिसमें 3GB + 64GB मॉडल मिलता है. POCO C81 की कीमत 10,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 64GB मॉडल मिलता है. दोनों ही हैंडसेट की पहली सेल 27 अप्रैल से शुरू होगी. हालांकि बैंक ऑफर मिलेंगे या नहीं, अभी कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है. 

Advertisement

POCO C81X का डिस्प्ले 

POCO C81X में 6.88 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. वहीं, पोको सी81 में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही स्क्रीन में 120Hz का रिफ्रेश रेट्स सपोर्ट मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Aadhaar ऐप पर सरकार का बड़ा फैसला, स्मार्टफोन कंपनियों के विरोध के बाद प्लान ड्रॉप

पोको के इन दोनों हैंडसेट में कंपनी ने कुछ खास फीचर दिए हैं, जिनमें वेट टच टेक्नोलॉजी का नाम शामिल है. ऐसे में यूजर्स गीले हाथ होने के बावजूद डिस्प्ले का टच कंट्रोल यूज कर सकेंगे. 

POCO C81X में 5,200mAh की बैटरी दी गई है और POCO C81 में 63000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद पूरे दिन बैटरी बैकअप मिलेगा. 

पोको के इन स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

Advertisement

पोको के इस स्मार्टफोन में AI फीचर्स मिलते हैं 

POCO C81, असल में शाओमी हाइपरओएस 3 बेस्ड एंड्रॉयड पर काम करता है. वहीं, POCO C81X स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement