भारत में AI Impact Summit, शामिल नहीं होंगे इस बड़ी चिप कंपनी के CEO, कंपनी ने दिया जवाब

भारत कल से AI Impact Summit होने जा रहा है. 20 फरवरी तक चलने वाले इस इवेंट के दौरान Nvidia के सीईओ जेन्सन हुआंग शामिल नहीं होंगे. उनकी गैर मौजूदगी की वजह कंपनी ने खुद बताई है. जेन्सन हुआंग एक प्रमुख वक्ता में से एक थे. हालांकि उनकी जगह पर कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Nvidia CEO Jensen Huang भारत में होने वाले AI Impact Summit में शामिल नहीं होंगे . (File Photo) Nvidia CEO Jensen Huang भारत में होने वाले AI Impact Summit में शामिल नहीं होंगे . (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

AI Impact Summit की शुरुआत भारत में कल से होने जा रही है. यह इवेंट नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें देश-दुनिया के कई बड़े लीडर और CEO शामिल होंगे. लेकिन Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग इस इवेंट में शामिल नहीं होंगे. एनवीडिया कंपनी ने यह जानकारी शेयर की है.

Nvidia कंपनी AI चिपसेट तैयार करती है, जो डेटा सेंटर्स और डिवाइसों के लिए बड़े ही काम के होते है. ऐसे में भारत में होने वाले इवेंट में एनवीडियो CEO का ना आना एक झटका भी माना जा रहा है क्योंकि वह इस समिट के प्रमुख वक्ताओं में से एक थे. 

Advertisement

AI Impact Summt का उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पुराने शेड्यूल के मुताबिक हुआंग को बुधवार को नई दिल्ली में एक मीडिया इवेंट में शामिल होना था. 

यह भी पढ़ें: भारत में कल से AI Summit, शामिल होंगे 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और कई CEO

हुआंग के ना आने पर एनवीडिया ने क्या कहा? 

भारत में पांच दिवसीय AI Impact Summit को लेकर एनवीडिया ने कहा है कि अप्रत्याशित परिस्थियों की वजह से CEO ये ट्रैवल नहीं कर पाएंगे. कंपनी ने आगे कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट और तेजी से बढ़ रहे भारत के एआई इकोसिस्टम को लेकर प्रतिबद्ध है. 

कंपनी के अन्य अधिकारी शामिल होंगे 

हुआंग की गैर मौजूदगी के बावजूद कंपनी ने बताया है कि वह इंडिया में होने वाले इवेंट के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जे प्यूरी की लीडरशिप में एक टीम समिट में शामिल होगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हो रहा AI Summit क्यों है खास? 29 लाख रुपये तक पहुंचा होटल का किराया

बड़ी AI कंपनियों के CEO होंगे शामिल 

AI Impact Summit के दौरान दुनियाभर के लीडर और दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियों के CEO या उनके मालिक भी शामिल होंगे. इसमें OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई का नाम शामिल है. 

AI इम्पेक्ट समिट की थीम People, Planet and Progress (लोग, पृथ्वी और प्रगति) होगी. यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर सहयोग को लेकर भारत के नजरिये को दिखाने का काम करेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement