भारत की राजधानी नई दिल्ली में कल से AI Impact Summit की शुरुआत होने जा रही है. ये टेक्नोलॉजी जगत का एक बड़ा इवेंट है, जिसको लेकर भारत में बड़ी तैयारी की गई है. इस इवेंट में दुनियाभर से लोग शामिल होने जा रहे हैं, जिनकी संख्या 2 लाख के करीब है. इसमें कई देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई बड़ी टेक कंपनियों के CEO भी शामिल हैं.
विदेश मंत्रालय (MEA) बता चुका है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले इवेंट में 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक शामिल होंगे. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
MEA के अनुसार, यह शिखर सम्मेलन तीन सूत्रों ‘People, Planet and Progress’ (लोग, पृथ्वी और प्रगति) पर आधारित है. यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर सहयोग को लेकर भारत के नजरिये को दिखाता है.
यह भी पढ़ें: Amazon पर बंपर ऑफर, सस्ते में खरीद सकते हैं कई स्मार्टफोन्स
AI Impact Summit में इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय के मुताबिक AI Impact Summit राष्ट्रपतियों की लिस्ट में
उपराष्ट्रपति के लेवल पर गुयाना के भरत जगदेव और सेशेल्स के सेबेस्टियन पिलाय प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं.
AI Impact Summit के दौरान करीब 9 देशों के प्रधानमंत्री अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.
AI कंपनियों के CEO भी होंगे शामिल
AI Impact Summit के दौरान दुनियाभर से AI कंपनियों के CEO भी इसमें शामिल होंगे. इसमें अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई शामिल होने जा रहे हैं.
aajtak.in