Motorola ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ आता है. इसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी का दावा है कि इसमें प्राइसेवी और सिक्योरिटी का भी ध्यान रखा गया है.
Motorola Signature 27 को ग्लोबल मार्केट में अनवील किया है और इस महीने इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन इसका टीजर जारी हो चुका है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Motorola Signature 27 के अंदर कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया है. साथ ही इसमें पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसका नाम ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 2nm है. साथ ही 7000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
Motorola Signature 27 के स्पेसिफिकेशन
Motorola Signature 27 में 6.78 इंच का 1.5K एक्सट्रीम AMOLED Duo डिस्प्ले दिया है, जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है और इसमें 12000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. कंपनी ने इसमें डॉल्बी विजन, HDR10+ का सपोर्ट दिया है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक शील्ड 3 की प्रोटेक्शन दी है.
यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन को रिप्लेस कर देगा AI गैजेट Plaud Note Pro? देखें फुल रिव्यू
Motorola Signature 27 का प्रोसेसर और रैम
Motorola Signature 27 में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 2nm मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ Adreno 850 GPU दिया गया है. इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 के साथ आता है.
Motorola Signature 27 का कैमरा
Motorola Signature 27 में पावरफुल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो YTIA L910 सेंसर है. वहीं 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो 3X पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा लेंस दिया है. 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है 11000mAh 'बैटरा' वाला धांसू स्मार्टफोन, पावर बैंक की जरूरत ही नहीं
Motorola Signature 27 की बैटरी और चार्जर
मोटोरोला के स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 90W का फास्ट चार्जर मिलता है. साथ ही 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
Motorola Signature 27 की कीमत
Motorola Signature 27 को आने वाले महीनो में दुनिया के कई देशों में लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत USD 1,599 ( करीब 1,51,090 रुपये) हो जाएगी.
रोहित कुमार