क्या आपको मीटिंग, इंटरव्यू या जरूरी बातचीत के दौरान बार-बार नोट्स बनाने पड़ते हैं? क्या हो अगर एक छोटा-सा AI डिवाइस आपकी पूरी बातचीत रिकॉर्ड करे और उसका ट्रांसक्रिप्शन, समरी और जरूरी एक्शन पॉइंट्स खुद तैयार कर दे? इस वीडियो में हम कर रहे हैं PLAUD Note Pro का पूरा रिव्यू. यह एक AI Voice Recorder है, जिसे खासतौर पर मीटिंग, इंटरव्यू, फोन कॉल और रोजमर्रा की बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है. PLAUD Note Pro में 4 MEMS माइक्रोफोन, 64GB इंटरनल स्टोरेज, 0.95-इंच AMOLED डिस्प्ले और AI ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा मिलती है. कंपनी के मुताबिक, यह 112 भाषाओं में ट्रांसक्रिप्शन सपोर्ट करता है. इस वीडियो में जानिए.