भारत में लॉन्च हुए 2 सस्ते प्रोजेक्टर, 6,999 रुपये में मिलेगा 120 इंच स्क्रीन का मजा

भारत में दो सस्ते प्रोजेक्टर लॉन्च हुए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है. इनको जस्ट कोरसिका नाम के ब्रांड ने पेश किया है. कंपनी ने दोनों ही में 4K का सपोर्ट दिया है. यह एंड्रॉयड पर काम करते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
just corseca ने पहली बार प्रोजेक्टर लॉन्च किए. (Photo: just corseca) just corseca ने पहली बार प्रोजेक्टर लॉन्च किए. (Photo: just corseca)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

भारत में दो नए सस्ते प्रोजेक्टर लॉन्च हुए हैं, जिनके नाम JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO हैं. ये प्रोजेक्टर जस्ट क्रोसिका नाम ने पेश किए हैं, जिसके मार्केट में पहले से स्पीकर और मोबाइल असेसरीज मौजूद हैं. दोनों ही प्रोजेक्टर 4K कंटेंट को सपोर्ट करते हैं. 

कंपनी ने इनको होम एंटरटेनमेंट के लिए तैयार किया है. इनके नाम JC STUDIOX (JST 830) और JC STUDIOX PRO (JST 832) हैं. ये दोनों ही प्रोजेक्टर एंड्रॉयड को सपोर्ट करते हैं. 

Advertisement

दोनों प्रोजेक्टर की कीमत 

JC STUDIOX की कीमत 6,999 रुपये है. वहीं, STUDIOX PRO की कीमत 10,999 रुपये है. इनको ऑफिशियल पोर्टल, ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिकार्ट और अन्य प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा. दोनों ही प्रोजेक्टर के अंदर Netflix, Prime Video और YouTube का सपोर्ट मिलता है. 

JC STUDIOX के फीचर्स 

JC STUDIOX को डेली होम एंटरटेनमेंट की जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है. इसमें HD प्रोजेक्शन का फीचर है. साथ ही इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी और बिल्ट इन ऑडियो मिलता है. इस प्रोजेक्टर की मदद से किसी सफेद दीवार या पर्दे पर 40 से 120 इंच तक का स्क्रीन प्रोजेक्ट किया जा सकता है. 

इसमें ऑटो कीस्टोन करेक्शन भी दिया है, जो प्रोजेक्टर के एंगल को ऑटोमेटिक एडजेस्ट करने का काम करता है.

यह प्रोजेक्टर एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. इसमें H713 Quad-Core ARM Cortex-A53 दिया है, जिसके साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. साथ ही इसमें 5GHz वाईफाई का सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4 और वायरलेस स्क्रीन मिरिरिंग का सपोर्ट है. JC STUDIOX के अंदर 3W का बिल्ट इन स्पीकर दिया है. साथ ही इसमें HDMI, USB और ऑडियो पोर्ट दिया हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सेल में प्रोजेक्टर पर 65% का ऑफ, 6 हजार में मिलेगा 200 इंच 'स्मार्ट TV' का मजा

JC STUDIOX PRO के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

JC STUDIOX PRO असल में फुल एचडी नेटिव रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलता है. इसमें 350ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया है. कंपनी का दावा है कि JC STUDIOX PRO की मदद से दीवार या सफेद पर्दे के ऊपर 40 इंच से लेकर 130 इंच तक का स्मार्ट स्क्रीन तैयार किया जा सकता है.

JC STUDIOX PRO में फोकस ऑटोमेटिक एडजेक्ट होता है और कीस्टोन करेक्शन नाम का फीचर दिया है. इसके अंदर 360 डिग्री रोटेटिंग डिजाइन दिया गया है. 

JC STUDIOX PRO प्रोजेक्टर एंड्रॉयड 12 पर काम करता है. इसमें 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. वाईफाई कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4, डुअल बैंड Wifi और Wifi 6 का सपोर्ट दिया गया है. वायरलेस स्क्रीन मिरिरिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. इसमें भी 3W का बिल्ट इन स्पीकर दिया गया है. इसमें HDMI, USB 2.0 और ऑडियो कनेक्टिविटी मिलती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »