घंटों ठप रहने के बाद फिर चले फेसबुक-इंस्टाग्राम, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

फेसबुक और इंस्टाग्राम कुछ घंटे तक बंद रहने के बाद फिर से सामान्य रूप से काम करने लगे हैं. इस दौरान दुनियाभर के यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने इस आउटेज को लेकर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं.

Advertisement
ग्लोबल आउटेज से मेटा के ऐप्स हुए थे प्रभावित ग्लोबल आउटेज से मेटा के ऐप्स हुए थे प्रभावित

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

एक घंटे तक बंद रहने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर से चलने लगे हैं. इसके बाद अब यूज़र्स को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया X पर लोगों ने इस सर्वर डाउन का खूब मजाक उड़ाया. यह प्रॉब्लम पूरी दुनिया में देखने को मिली थी. किसी का इंस्टाग्राम बंद था, तो किसी का फेसबुक नहीं चल पा रहा था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेटा के सभी ऐप्स एक ही बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करते हैं, जिसकी वजह से इस समस्या का असर सभी ऐप्स पर देखने को मिला.

मेटा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह ग्लोबल प्रॉब्लम कैसे आई. कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पता चल सके कि आखिर असली प्रॉब्लम क्या थी.

इंस्टाग्राम और फेसबुक शुक्रवार शाम थोड़े समय के लिए ठप पड़ गए थे. ये ग्लोबल आउटेज रहा और दुनिया भर से यूजर्स शिकायत ने इसकी शिकायत की. इंस्टाग्राम मोबाइल और वेब दोनों ही ठप पड़ गए थे. ऐप पर फीड लोड नहीं हो रही था और वेब पर अकाउंट लॉगइन नहीं हो रहा था.

Advertisement

X पर कुछ लोग WhatsApp ठप होने की भी शिकायत की. हालांकि, भारतीय यूजर्स के लिए WhatsApp काम कर रहा था. 

Meta का ऐप फेसबुक भी डाउन रहा. फेसबुक ऐप और वेबसाइट दोनों में ही दिक्कत आ रही थी. हालांकि अलग अलग लोगों की दिक्कत भी अलग है. कहीं फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा था तो कहीं अकाउंट ही लॉगइन नहीं हो रहा था. 

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर अब तक हजारों लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन रिपोर्ट किया. डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक ये ग्लोबल आउटेज 7.30 बजे से शुरू हुआ. 

ज्यादातर लोग जो X पर शिकायत की कि उनका ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा. हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे जिनका अकाउंट ही लॉगइन नहीं हो रहा था. हमने भी ट्राई किया, लेकिन फीड रिफ्रेश नहीं हो रही थी और ना ही लॉगइन हो रहा था. वेब और ऐप दोनों ही में लोग इश्यू फेस हो रहा था.

Advertisement

आम तौर पर इस तरह के ग्लोबल आउटेज पर कंपनी का रिएक्शन आता है. लेकिन कंपनी की तरफ से ये नहीं बताया जाता है कि ऐसा क्यों हुआ. कंपनी सिर्फ मामले को एड्रेस करती है और इनफॉर्म करती है कि प्रॉब्लम फिक्स किया जा चुका है. 

X पर मीम्स की बाढ़

X पर यूजर्स मीम्स शेयर किया. चूंकि X की वेबसाइट डाउन नहीं रहा, इसलिए इंस्टा और फेसबुक ठप होते ही यूजर्स X पर तेजी से गए. लोग फनी मीम्स और वीडियो शेयर करते नजर आए. 

 

गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब Meta की सर्विसेज ठप पड़ गई हो. समय समय पर ऐसा होता रहता है. लेकिन कंपनी हर बार सही वजह नहीं बताती है. इस बार देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी क्या कहती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »