सरकार ने जारी किया अलर्ट! कहीं आपके डिवाइस में तो नहीं है ये खतरनाक वायरस, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-in) ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें इंटरनेट पर आए नए वायरस से सावधान रहने को कहा है. यह वायरस सबसे पहले विंडोज और Linux सिस्टम पर चलने वाले सिस्टम को टारगेट करता है. यह यूजर्स के डेटा के बदले ब्लैकमेल भी कर सकता है. जानते हैं इससे बचाव के तरीके.

Advertisement
यह वायरस सबसे पहले विंडोज और Linux सिस्टम को टागरेट करता है. यह वायरस सबसे पहले विंडोज और Linux सिस्टम को टागरेट करता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

सरकार ने एक वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है और इससे सावधान रहने को कहा है. इस खतरनाक Ransomware का नाम Akira है. यह यूजर्स के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. यह यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स चुराकर यूजर्स से रुपयों की मांग भी कर सकते हैं. रुपये ना देने पर यूजर्स को अलग -अलग तरीकों से ब्लैकमेल किया जा सकता है. हैकर्स इस डेटा को डार्क वेब पर बेंच सकते हैं. 

Advertisement

सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-in) ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें इंटरनेट पर आए नए वायरस से सावधान रहने को कहा है. यह वायरस सबसे पहले विंडोज और Linux सिस्टम पर चलने वाले सिस्टम को टारगेट करता है. 

ये भी पढेंः पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में लगा 31 लाख रुपये का चूना, न करें ये गलती

CERT-In की एडवाइजरी में बताया है कि रैनसमवेयर ग्रुप VPN  सर्विस के माध्यम से विक्टिम के कंप्यूटर के डाटा का एक्सेस ले लेता है. खासकर उस डेटा तक जल्दी पहुंच बना लेता है, जहां मल्टीलेयर ऑथेंटीकेसन को इनेबल नहीं किया जाता है. हैकिंग के लिए हैकर्स कुछ खास टूल्स जैसे  AnyDesk, WinRAR, और PCHunter का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस टूल्स की मदद से डिवाइस का पूरा एक्सेस मिल जाता है, जिसकी मदद से हैकर्स डिवाइस को रिमोटली एक्सेस कर पाएंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः जॉब के चक्कर में लगा 8 लाख रुपये का चूना, भूलकर भी न करें ये गलती

कैसे काम करता है Akira 

Akira वायरस के काम करने के तरीके बताते हैं. पहले यह वायरस इनफेक्टेड डिवाइस पर से Windows Shadow Volume को डिलीट करता है. इसके बाद कुछ एक्सटेंशन के साथ कुछ फाइल को इनक्रिप्ट करता है, जिसमें akira एक्सटेंशन को शामिल किया जाता है. 

कैसे रहें सुरक्षित 

Akira वायरस से सुरक्षा के लिए जरूरी है कि यूजर्स बेसिक हाइजीन का ध्यान रखें. साथ ही प्रोटेक्शन प्रोटोकॉल को फॉलो करें. यूजर्स को ऑफलाइन बैकअप पर भी ध्यान देने की जरूरत है. यूजर्स को रेगुलरली ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करते रहें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement