दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस दौरान हर कोई अपने घर की सफाई करता है. घर में कई ऐसी जगहें होती हैं, जहां हाथ पहुंचाना मुश्किल होता है, लेकिन वहां सफाई करना भी जरूरी है. ऐसे में अगर आप वैक्यूम क्लीनर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके काम आ सकता है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Great Indian Festival Sale शुरू हो चुकी है. इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं. आज हम आपको SEZNIK Vacuum Cleaner पर मिल रही डील के बारे में बता रहे हैं. इस डिवाइस पर 43% का डिस्काउंट मिल रहा है. इसकी MRP 5,666 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 3,398 रुपये में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं इस डिवाइस के फीचर्स और यह आपके किस काम आ सकता है.
4-in-1 Cordless Blower
SEZNIK वैक्यूम क्लीनर एक कॉर्डलेस और कॉम्पैक्ट डिवाइस है. इसकी खास बात यह है कि इसके साथ अलग-अलग अटैचमेंट मिलते हैं, जिनकी मदद से इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल वैक्यूम क्लीनर की तरह धूल और गंदगी साफ करने के लिए कर सकते हैं.
इसके अलावा, यह ब्लोअर की तरह भी काम करता है. इसकी मदद से हवा भरने और हवा निकालने जैसे काम भी किए जा सकते हैं. यानी एक ही डिवाइस से आप अलग-अलग तरह के काम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Jio vs Starlink : भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार जियो और स्टारलिंक, कौन मारेगा बाजी और कितने का होगा रिचार्ज?
6000mAh की बड़ी बैटरी
यह एक कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर है, जिसे चार्ज करके इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है. इसकी मदद से आप बिना बार-बार चार्जिंग की चिंता किए सफाई कर सकते हैं. हालांकि, बैटरी कितनी देर तक चलेगी, यह इस्तेमाल और स्पीड पर निर्भर करता है. कॉर्डलेस होने की वजह से इसे घर के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से ले जाया जा सकता है. इसमें तार की परेशानी भी नहीं होती.
3 एडजस्टेबल स्पीड मोड
इस डिवाइस में तीन स्पीड मोड मिलते हैं. यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं. हल्की सफाई के लिए कम स्पीड और ज्यादा गंदगी साफ करने के लिए तेज स्पीड का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें स्लो, मीडियम और फास्ट जैसे मोड मिलते हैं, जिससे अलग-अलग तरह की सफाई करना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: ₹2.20 लाख का Vivo X Fold 6 लॉन्च, 200MP कैमरा और 6900mAh बैटरी, सैमसंग को मिलेगी टक्कर
BLDC मोटर
इस वैक्यूम क्लीनर में BLDC मोटर दी गई है. इस तरह की मोटर को बेहतर एफिशिएंसी और कम शोर के लिए जाना जाता है. इससे घर में सफाई करते समय ज्यादा परेशानी नहीं होती. आप इसे घर के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इसका असली शोर और परफॉर्मेंस इस्तेमाल के दौरान ही बेहतर तरीके से पता चलेगा.
अगर आप भी इस दिवाली घर की सफाई के लिए एक कॉम्पैक्ट और मल्टीपर्पज डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो SEZNIK वैक्यूम क्लीनर एक ऑप्शन हो सकता है. इसकी मदद से आप घर के अलग-अलग हिस्सों की सफाई कर सकते हैं. इसे खरीदने के लिए Amazon की वेबसाइट पर जा सकते हैं.
प्रियांशु कुमार मिश्रा