Elon Musk के रोबोट ने पहले किया नमस्कार, अब कर रहा लोगों के ये घरेलू काम, देखें वीडियो

Elon Musk के रोबोट का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कई लोग हैरान हैं. दरअसल, लेटेस्ट वीडियो में Optimus Robot एक शर्ट को फोल्ड करते हुए नजर आया है. ऐसे में कई लोगों को लगा कि यह घरेलू काम भी कर सकता है. इससे पहले नमस्कार का वीडियो भी सामने आ चुका है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं और वीडियो भी देखते हैं.

Advertisement
Elon Musk के Robot Optimus ने टी-शर्ट को किया फोल्ड. Elon Musk के Robot Optimus ने टी-शर्ट को किया फोल्ड.

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

Elon Musk के Humanoid Robot  Optimus का एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह रोबोट घरेलू काम करता हुआ नजर आया, जिसमें वह लॉउंड्री का काम करता दिखा. इससे पहले भी इस रोबोट का वीडियो शेयर हो चुका है, जिसमें वह सूर्य नमस्कार और नमस्ते कर दिख चुका है. 

Elon Musk ने X (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है, जिसमें रोबोट एक टी-शर्ट को फोल्ड करता हुआ दिखाई दिया. 21 सेकेंड के वीडियो में रोबोट ने एक बकेट में से टी-शर्ट निकाली और टेबल पर रखकर उसे फोल्ड करके दिखाया. मस्क ने इस पोस्ट के कमेंट में महत्वपूर्ण नोट भी लिखा. 

Advertisement

Optimus को लेकर दी जानकारी 

कमेंट में मस्क ने लिखा कि Optimus अभी यह काम ऑटोमैटिकली नहीं कर सकता है, लेकिन निश्चित ही यह भविष्य में ऐसा कर पाएगा. इससे पहले भी इस रोबोट का एक वीडियो सामने आ चुका, जिसमें वह सूर्य नमस्कार और नमस्ते करते हुआ नजर आ चुका है. 

सामने आया पोस्ट, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ेंः

कई लोगों ने कमेंट करके पूछा 

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कुछ घंटे के अंदर कमेंट की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इस वीडियो को लेकर टीम को शुभकामनाएं दीं और कुछ लोगों ने पूंछा कि यह कब तक बाजार में आ जाएगा. हालांकि कई लोगों ने पूंछा कि यह सच है क्या है? 

सितंबर में भी आया था वीडियो 

सितंबर में @Tesla_Optimus नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में Optimus रोबोट सूर्य नमस्कार करता हुआ नजर आया. इसके अलावा योग करते हुए नमस्ते भी किया. 

Advertisement

इस वीडियो में Optimus रोबोट इंसान के साथ एक टास्क को भी कंप्लीट करता है. इसमें रोबोट दो रंग वाले क्यूब को उन्हीं के कलर वाली प्लेट्स में रखते हुए दिखाया गया. रोबोट का टास्क मुश्किल करने के लिए एक व्यक्ति ने उन क्यूब के स्थान को भी बदला. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement