कौन से हैं वे ऐप जिनको ध्रुव राठी इंस्टॉल करने से मना कर रहे हैं? चेक करें नाम

दिल्ली को छांवनी में बदल दिया है और सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट की सर्विस ठप है. ऐसे में अगर कोई शख्स ब्लूटूथ बेस्ड मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करने की सोच रहा है तो चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इन ऐप्स को इंस्टॉल ना करने की सलाह दी है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
ध्रुव राठी ने ब्लूटूथ बेस्ड मैसेजिंग ऐप इंस्टॉल करने से मना किया. (File Photo) ध्रुव राठी ने ब्लूटूथ बेस्ड मैसेजिंग ऐप इंस्टॉल करने से मना किया. (File Photo)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

दिल्ली को छांवनी में बदल दिया है और इस दौरान बहुत से लोगों को दिल्ली-NCR के दूसरों में हिरासत में लिया है. जानकारी है कि चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम पुलिस हिरासत में लिया. इस दौरान उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐप्स को इंस्टॉल नहीं करने की सलाह दी है.

ध्रुव राठी द्वारा X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ध्रुव राठी ने बताया है कि जरूरी जानकारी. इसके बाद उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है कि इन ऐप्स को डाउनलोड ना करें. 

Advertisement

राठी ने अपने पोस्ट में एक दूसरे पोस्ट को मेंशन किया है, जिसमें उन ऐप्स को इंस्टॉल ना करने की सलाह दी गई है, जो ब्लूटूथ के जरिए नेटवर्क तैयार करते हैं और ग्रुप कम्युनिकेशन करते हैं. 

ये हैं ऐप्स के नाम 

दरअसल, लुटियंस दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट की सर्विस को बंद किया जा चुका है. X पोस्ट में सलाह दी है कि भूलकर भी Bridgefy (Android/ios) या Briar (Android) जैसे ऐप्स को इंस्टॉल ना करें.

यह भी पढ़ें: चीन में Starlink बैन, फिर भी चुप हैं Elon Musk, भारत से क्यों भिड़ रहे एलन मस्क?

ध्रुव राठी का पोस्ट  

ब्लूटूथ बेस्ड नेटवर्क पर कम्युनिकेशन

दोनों ऐप्स इंटरनेट की गैर मौजूदगी में भी काम करते हैं. इनके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है, जिसमें वे ऐप्स ब्लूटूथ के जरिए एक नेटवर्क तैयार करते हैं और इसकी मदद से ग्रुप कम्युनिकेशन करते हैं. इन ऐप्स को इस्तेमाल ना करने की सलाह दी गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत से कैसी नाराजगी? चीन से रूस तक, कई देशों में बैन है Elon Musk का Starlink

ऐपल स्टोर से हटा Bitchat

भारत में Bitchat भी ब्लूटूथ बेस्ड पियर टू पियर मैसेजिंग ऐप की सर्विस प्रोवाइड कराता था. हाल ही में सरकार के आदेश के बाद ऐपल ने भारत के प्ले स्टोर से इसको रिमूव कर दिया है. प्ले स्टोर पर भी यह ऐप उपलब्ध नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »