कीबोर्ड से लेकर माउस तक... एंथ्रोपिक का Claude खुद चला लेगा आपका कंप्यूटर, कर देगा हर काम

एंथ्रोपिक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेस में एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल कंपनी अपने टूल Claude में एक ऐसा फीचर जोड़़ा है वायरल हो रहा है. ये फीचर आपके कंप्यूटर को कंट्रोल में लेकर खुद से ही आपका हर काम कर सकता है. आइए जानते हैं नए कंप्यूटर यूज फीचर के बारे में.

Advertisement
एंथ्रोपिक का नया टूल लॉन्च एंथ्रोपिक का नया टूल लॉन्च

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

टेक दुनिया में बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है. अब तक AI से हम सवाल पूछते थे, जवाब मिलता था. लेकिन अब AI सिर्फ जवाब देने तक लिमिटेड नहीं है. पॉपुलर अमेरिकी AI कंपनी Anthropic ने Claude AI में एक ग्राउंडब्रेकिंग फीचर ऐड किया है. इससे यह सीधे आपके कंप्यूटर को टेकओवर करके खुद से ही तमाम काम कर सकता है. 

गौरतलब है पिछले 6 महीनों से कई कंपनियों ने एजेंटिंग वेब ब्राउजर्स लॉन्च किए हैं. ये वेब ब्राउजर्स खुद से ब्राउजर को टेकओवर लेकर आपके तमाम टास्क परफॉर्म कर देते हैं. क्लॉड का नया AI टूल एक कदम आगे है, क्योंकि ये सिर्फ ब्राउजर को कंट्रोल करके टास्क परफॉर्म नहीं करता, बल्कि पूरे कंप्यूटर को टेकओवर लेकर तमाम काम कर सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेंटागन से भिड़ा एंथ्रोपिक, Claude बनाने वाली कंपनी ने किया ट्रंप सरकार पर मुकदमा

नए दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ बताएगा नहीं, बल्कि खुद माउस चलाएगा, क्लिक करेगा और पूरा काम करके देगा. हाल के कुछ समय से इसकी टेस्टिंग हो रही थी, लेकिन अब इसे जारी कर दिया गया है. पब्लिक रोलआउट में थोड़़ा समय लग सकता है, लेकिन इसका डेमो दे दिया गया है. 

क्या है यह नया फीचर कंप्यूटर यूज?

एंथ्रोपिक Claude में कंप्यूटर यूज नाम का फीचर दिया गया है. इसे आसान भाषा में समझें तो यह AI आपके कंप्यूटर की स्क्रीन को देख सकता है और उसी तरह काम कर सकता है जैसे आप करते हैं. जैसे आप माउस से किसी बटन पर क्लिक करते हैं, वैसा ही Claude भी कर सकता है.

यह कीबोर्ड से टाइप कर सकता है, ऐप खोल सकता है और फाइल सेव कर सकता है. यानी यह सिर्फ सॉफ्टवेयर के अंदर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर काम करता है. 

Advertisement

कैसे काम करता है कंप्यूटर यूज?

इस फीचर का असली खेल यह है कि Claude स्क्रीन को समझता है. यह स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट, बटन और ऐप को पहचानता है. फिर आपके दिए गए डायरेक्शन के हिसाब से काम करता है. मान लीजिए आपने कहा कि किसी वेबसाइट से डेटा निकालना है. Claude खुद ब्राउजर खोलेगा, वेबसाइट पर जाएगा, सही जगह क्लिक करेगा और जानकारी निकालकर आपको दे देगा.

यह भी पढ़ें: एंथ्रोपिक के AI से नाराज क्यों US? CEO से बोले ट्रंप के मंत्री- सेना के साथ हो या नहीं, तय करो

अगर आपने कहा कि फाइल बनाकर सेव करनी है, तो यह नोटपैड या डॉक खोलकर खुद टाइप करेगा और सेव भी कर देगा. यानी जो काम आप 10-15 स्टेप में करते हैं, वह AI खुद कर सकता है और टाइम बचा सकता है. ज्यादातर टास्क को आप ऑटोमेट कर सकते हैं. 

नए AI की आहट?

आम तौर पर जनरल पब्लिक AI को सवाल पूछने के लिए यूज करती है. जैसे लोग पूछते हैं कि ईमेल कैसे लिखना है, तो वह आपको टेक्स्ट देता है. लेकिन अब Claude खुद ईमेल खोलकर लिख सकता है और भेज भी सकता है. यानी पूरा काम ये खुद से करेगा. 

यही सबसे बड़ा फर्क है. AI अब सलाह देने वाला टूल नहीं, बल्कि काम करने वाला सिस्टम बन रहा है. हाल ही में Perplexity ने भी कंप्यूटर नाम का फीचर यूज किया है वो भी कमोबेश ऐसा ही फीचर है. 

Advertisement

यह फीचर रोजमर्रा के काम में काफी काम आ सकता है. ऑफिस का काम जैसे डेटा एंट्री, रिपोर्ट बनाना या जानकारी ढूंढना, यह सब AI खुद कर सकता है. अगर आपको कई वेबसाइट से डेटा इकट्ठा करना है, तो AI यह काम तेज कर सकता है. बार-बार होने वाले काम, जैसे फॉर्म भरना या फाइल बनाना, यह सब AI के लिए आसान हो जाता है.

क्या हैं खतरे?

जहां इतनी टेक है, वहां रिस्क भी है. अगर AI आपके कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकता है, तो यह आपके डेटा तक भी पहुंच सकता है. इस फीचर को अपने कंप्यूटर का फुल टेकओवर देना होता है. यानी पूरी परमिशन आप किसी AI क दे रहे हैं. ऐसे में ये नुकसान भी कर सकता है. 

अगर गलत डायरेक्शन दिए गए या सिस्टम में कोई गड़बड़ी हुई, तो यह गलत काम भी कर सकता है. कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि AI कभी-कभी चीजों को गलत समझ सकता है और गलत क्लिक कर सकता है. यानी यह पूरी तरह परफेक्ट नहीं है.

फिलहाल यह फीचर अभी शुरुआती दौर में है और ये फुल प्रूफ नहीं है. इसे लिमिटेड यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. कंपनी इसे धीरे-धीरे बेहतर बना रही है ताकि गलतियों को कम किया जा सके.

Advertisement

Claude का यह फीचर सिर्फ एक छोटा अपडेट नहीं है. यह उस डायरेक्शन की शुरुआत है जहां AI आपके साथ काम नहीं करेगा, बल्कि आपके लिए काम करेगा. इससे पहले कई कंपनियां अपने ऑटोमैटिक एजेंटिक वेब ब्राउजर पेश कर चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement