अब किराए पर iPhone और मैकबुक, भारी-भरकम किस्तों से भी मिलेगा छुटकारा

Apple एक नई स्कीम लेकर आ रहा है, जिसकी मदद से iPhone और मैकबुक को बिना खरीदे चला सकेंगे. इसके लिए कंपनी को किराया देना होगा. साथ ही यूजर्स अपने iPhone को आसानी से अपग्रेड कर सकेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
आ रहा ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम. (Photo: Unsplash) आ रहा ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

ऐपल iPhone समेत कई प्रोडक्ट को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़ी प्लानिंग कर रहा है. अब कंपनी एक नया प्रोग्राम ला रही है, जिसकी मदद से iPhone, मैकबुक, आईपैड आदि को किराये पर लेकर चला सकेंगे. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है और पता चला है कि कंपनी जल्द ही ऐपल अपग्रेड नाम का प्रोग्राम शुरू करने जा रही है, जिसमें डिवाइस को रेंट पर लिया जा सकेगा.

Advertisement

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया है कि ऐपल नया प्रोग्राम ला रहा है, जिसकी मदद से iPhone, मैकुबक, आईपैड और ऐपल वॉच आदि को सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत घर लाया जा सकेगा. 

सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत कस्टमर को प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बदले हर महीने एक रकम देनी होगी, जो किसी प्रोडक्ट को खरीदने से एकदम अलग होगा. ऐसे में यूजर्स बिना खरीदें हैंडसेट का यूज कर पाएंगे और वक्त के साथ डिवाइस को अपग्रेड भी कर सकेंगे. 

जल्द ही लॉन्च होगा ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल न्यू अपग्रेड प्रोग्राम को 28 जुलाई को लॉन्च करेगा, जिसमें फाइनेंस सपोर्ट क्लार्ना ग्रुप देगा. शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को अमेरिका में शुरू किया जाएगा और ऐपल स्टोर व ऑनलाइन स्टोर्स दोनों पर उपलब्ध होगा. 

ऐपल अपग्रेड कैसे काम करेगा? 

ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम के काम करने का तरीका वही होगा, जैसे अमेरिका में कार किराए पर मिलती है. ऐपल के अलग-अलग प्रोडक्ट पर लीज पर लेने का समय अलग-अलग होगा. समय खत्म होने के बाद डिवाइस को वापस भी करना होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कब लॉन्च होगा सबसे यूनिक iPhone? मिलेगा 7 इंच का बॉर्डरलेस डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

लीज के दौरान कुछ पैसे एक्सट्रा देकर डिवाइस को अपग्रेड भी करा सकेंगे. जैसे ऐपल के आईफोन और ऐपल वॉच के लिए 24 महीने का समय होगा और मैकबुक के लिए 36 दिन का समय होगा. 

ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम के तहत वेरिफिकेशन कराना होगा 

ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम का फायदा उठाने के लिए शख्स को अपने डॉक्यूमेंट और फाइनेंशियल चेकिंग से गुजरना होगा. इसमें उनका अपना क्रेडिट स्कोर आदि भी चेक कराना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें: आ रहा है ऐपल का पहला मुड़ने वाला आईफोन और iPhone 18 Pro, इतना होगा महंगा

ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम के तहत ऐपल केयर को शामिल नहीं किया जाएगा. साथ ही इस प्रोग्राम से कुछ प्रोडक्ट बाहर भी होंगे. इसमें एंट्री लेवल के आईफोन, आईपैड आदि को बाहर रखा जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »