साइबर वॉर के वे खास तरीके, जो किसी भी देश की कमर तोड़ देते हैं

ईरान पर अमेरिका और इजरायल मिलकर हमला कर रहे हैं. अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर साइबर अटैक भी हो रहा है, जिसमें सरकारी पोर्टल, सैनिक कम्युनिकेशन सिस्टम को शिकार बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं ईरान में पॉपुलर ऐप को भी शिकार बनाया गया है, जिसका नाम BadeSaba है.

Advertisement
साइबर वॉर का जमाना. (Photo: Unsplash) साइबर वॉर का जमाना. (Photo: Unsplash)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं और ईरान भी जवाबी एक्शन हमले कर रहा है. एक दूसरे के सैन्य ठिकानों और बंकरों को निशाना बनाया जा रहा है और मिसाइल व गोले दागे जा रहे हैं. हालांकि यह हमला सिर्फ बमबारी और मिसाइल दागने तक सीमित नहीं है. 

अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर साइबर अटैक भी हो रहा है, जिसमें सरकारी पोर्टल, सैनिक कम्युनिकेशन सिस्टम को शिकार बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं ईरान में पॉपुलर ऐप को भी शिकार बनाया गया है, जिसका नाम BadeSaba है. 

Advertisement

दुश्मन देश को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट हमले से प्रभावित करते हैं

साइबर अटैक में दुश्मन देश को अलग-अलग तरीकों से शिकार बनाया जाता है. मुख्य मकसद सेना के कम्युनिकेशन सिस्टम को खत्म करना होता है और वहां की जनता को सरकार के खिलाफ करना होता है. 

यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई की आखिर कैसे मिली लोकेशन? US-Israel की टेक्नोलॉजी ने ऐसे किया ट्रैक

AI निभा रहा अहम भूमिका 

ईरान के खिलाफ हो रहे युद्ध में आर्टिफिशियल इटेंलीजेंस (AI) का काफी यूज हो रहा है. जहां बैन होने के बाद भी Anthropic के Claude का अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ यूज किया है. 

कहां-कहां होता है साइबर अटैक 

  • पावर ग्रिड को हैक कर बिजली बंद करना
  • सेना कम्युनिकेशन सिस्टम को बंद करना 
  • सेना जीपीएस सिस्टम को खत्म करना 
  • डेटा सेंटर्स को बंद करना
  • सरकारी वेबसाइट को निशाना बनाना
  • फेक न्यूज फैलाना भी साइबर अटैक का ही एक रूप 
  • दुश्मन देश में फेक न्यूज फैलाना
  • डीपफेक से फेक वीडियो तैयार करना
  • सेटेलाइट कनेक्टिविटी को भी डिस्टर्ब करना इसमें शामिल है. 

यह भी पढ़ें: पेंटागन के साथ OpenAI की डील से मचा बवाल, अमेरिका में लोग कर रहे ChatGPT अनइंस्टॉल, Sam Altman को देनी पड़ी सफाई

Advertisement

ड्रोन से होगा हमला 

भविष्य में AI Drone Swarm अटैक तकनीक का यूज होगा. इस तकनीक के तहत दर्जनों या सैकड़ों ड्रोन एक साथ उड़ान भरते हैं, जिसमें नेटवर्क के जरिए AI की मदद से ऑटोमैटिक तरीके से मिशन को अंजाम देते हैं. बिना हर ड्रोन को अलग-अलग कंट्रोल किए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement