Amazon सेल में रूम हीटर की कीमत धड़ाम, ₹799 से शुरू हुई डील, सर्दियों से पहले खरीदने का मौका!

Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में रूम हीटर पर शानदार डील मिल रही है. ठंड शुरू होने से पहले आप ₹799 से रूम हीटर खरीद सकते हैं. इस सेल में Longway, Sujata और RR Signature जैसे ब्रांड के हीटर पर छूट मिल रही है. जानिए कीमत और खास फीचर्स.

Advertisement
 सर्दियों से पहले रूम हीटर खरीदने का मौका! सेल में मिल रही हैं शानदार डील्स. (Photo: AI) सर्दियों से पहले रूम हीटर खरीदने का मौका! सेल में मिल रही हैं शानदार डील्स. (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी मदद से कड़ाके की ठंड से बचने में मदद मिलती है. सर्दियों के दौरान रूम हीटर की कीमतें भी बढ़ जाती हैं. अगर आप खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सही मौका हो सकता है. 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है. इस सेल में कई रूम हीटर पर शानदार डील मिल रही हैं. आइए जानते हैं इन रूम हीटर की कीमत और इनके खास फीचर्स के बारे में.

Advertisement

जानिए सेल में मिलने वाली शानदार डील

Longway Magma Fan Room Heater

दो हीटिंग मोड के साथ आने वाला यह एक फैन रूम हीटर है. इसकी मदद से कमरे को जल्दी गर्म किया जा सकता है. इसमें 2000W की मैक्सिमम पावर मिलती है. हीटिंग के लिए इसमें PTC सिरेमिक एलिमेंट दिया गया है. वहीं, इसके फैन में कॉपर-वाउंड मोटर मिलती है, जो 2400 RPM की स्पीड पर

Photo: Amazon

काम करती है.

 

कीमत की बात करें तो Amazon Sale में इस रूम हीटर पर 58% की छूट मिल रही है. सेल से पहले इसकी कीमत ₹1,899 थी, लेकिन अब इसे ₹799 में खरीदा जा सकता है. अगर आप कम बजट में रूम हीटर खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक विकल्प हो सकता है.

Sujata Room Heater

Sujata रूम हीटर ठंड के मौसम में कमरे को गर्म रखने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे बेडरूम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें दो हीट सेटिंग्स मिलती हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से हीट को कम या ज्यादा किया जा सकता है.

Advertisement

समें 400W और 800W के दो हीटिंग मोड दिए गए हैं. हल्की ठंड में 400W मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि ज्यादा गर्मी के लिए 800W मोड चुन सकते हैं. इसके अलावा, इसमें मेटल फ्रंट ग्रिल भी मिलती है.

Photo: Amazon

 

कीमत की बात करें तो Amazon Sale में इस रूम हीटर पर 50% की छूट मिल रही है. सेल से पहले इसकी कीमत ₹2,385 थी, लेकिन अब इसे ₹1,196 में खरीदा जा सकता है. इस कीमत पर यह आपके लिए एक बजट विकल्प हो सकता है.

RR Signature FLAREX Halogen Room

HeaterRR Signature FLAREX एक हैलोजन रूम हीटर है, जिसमें तीन हीटिंग रॉड मिलती हैं. इसमें 400W, 800W और 1200W के तीन हीटिंग मोड दिए गए हैं. हल्की ठंड में कम पावर वाले मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि ज्यादा ठंड होने पर 1200W मोड चुन सकते हैं.

इस हीटर में 180 डिग्री तक एडजस्टमेंट की सुविधा भी मिलती है, जिससे जरूरत के हिसाब से इसकी दिशा बदली जा सकती है. इसके अलावा, कंपनी की ओर से इस पर दो साल की वारंटी भी दी जाती है.

Photo: Amazon

कीमत की बात करें तो Amazon Sale में इस रूम हीटर पर 59% की छूट मिल रही है. इसकी कीमत ₹1,999 से घटकर ₹799 हो गई है. अगर आप कम बजट में हैलोजन रूम हीटर खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक विकल्प हो सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »