सस्ते मिलेंगे फोन, टीवी और AC, Amazon पर आ रही बड़ी सेल, मिलेगा 80% तक ऑफ

Amazon Freedom Sale की शुरुआत 7 अगस्त से होने जा रही है, जिसकी जानकारी खुद ऐमेजॉन इंडिया के पोर्टल पर लिस्ट है. पोर्टल पर आने वाले दिनों में डील्स का भी खुलासा किया जाएगा. बैंक ऑफर के तहत 10 परसेंट का इंस्टैंट कैशबैक हासिल होगा. साथ ही होम अप्लायंस पर मैक्सिमम 80 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा.

Advertisement
Amazon सेल 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है. (Photo: Unsplash) Amazon सेल 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है. (Photo: Unsplash)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:33 AM IST

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर मानसून सीजन की एक बड़ी सेल शुरू होने जा रही है, जिसका नाम फ्रीडम सेल है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, मोबाइल अससेरीज, लैपटॉप और TWS आदि को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. साथ ही सेल के दौरान के दौरान होम अप्लाइंस पर मैक्सिमम 80 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा.  

लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि Amazon Freedom Sale की शुरुआत 7 अगस्त से होने जा रही है. कंपनी ने बताया है कि यह हर किसी को बड़ी सेविंग करने का मौका मिलेगा. आने वाले दिनों में कई बड़ी डील्स पर से खुलासा होगा. 

Advertisement

ऐमेजॉन इंडिया पर अपकमिंग सेल के लिए एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया है, जहां सेल संबंधित जानकारी लिस्ट है. सेल पेज पर बताया है कि HDFC बैंक कार्ड पर 10 परसेंट का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. इसके लिए चुनिंदा बैंक का कार्ड यूज करना होगा. 

सैमसंग समेत कई ब्रांड के स्मार्टफोन मिलेंगे सस्ते 

ऐमेजॉन इंडिया पर आने वाली फ्रीडम सेल के दौरान स्मार्टफोन को काफी सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिलेगा. इसमें सैमसंग, रियलमी, रेडमी, वीवो आदि के स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे. आने वाले दिनों में सेल में मिलने वाली डील्स का खुलासा होगा. 

यह भी पढ़ें: Flipkart फ्रीडम सेल का बड़ा धमाका! स्मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

मोबाइल असेसरीज पर भी बंपर ऑफर 

ऐमेजॉन फ्रीडम सेल के दौरान मोबाइल असेसरीज पर भी बंपर ऑफर नजर आएंगे. हालांकि अभी मैक्सिमम डिस्काउंट का खुलासा नहीं किया है. मोबाइल असेसरीज के दौरान TWS, नेकबैंड, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर और पावर बैंक आदि को खरीदा जा सकेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कम बजट वालों की हो गई मौज! ₹15 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन

AC आदि पर भी मिलेंगी कमाल की डील  

ऐमेजॉन इंडिया पर शुरू होने वाली सेल के दौरान होम एप्लायंस कैटेगरी के तहत मिलने वाले सामान को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. साथ ही इस सेल के दौरान एयर कंडीशनर (AC), रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और स्मार्ट टीवी को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »