दिवाली धमाका ऑफर, टीवी से लेकर वॉशिंग मशीन तक, सिर्फ 40 रुपये दे कर घर ला सकते हैं

दिवाली स्पेशल ऑफर में कंपनियां अलग अलग तरह के ऑफर्स ले कर आई हैं. इसी बीच iTel ने हर दिन 40 रुपये दे कर टीवी खरीदना का प्लान पेश किया है. आइए जानते हैं इन डील्स के बारे में.

Advertisement
दिवाली स्पेशल डील्स दिवाली स्पेशल डील्स

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

दिवाली पर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है या घर के लिए स्मार्ट टीवी और वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं? itel ने इन सभी प्रोडक्ट्स पर फेस्टिव ऑफर पेश किया है. कंपनी चुनिंदा स्मार्टफोन खरीदने पर कैशबैक दे रही है. वहीं, 32 इंच का QLED Android TV करीब 40 रुपये प्रतिदिन और वॉशिंग मशीन करीब 48 रुपये प्रतिदिन की शुरुआती EMI पर खरीदी जा सकती है.

Advertisement

itel ने इन ऑफर्स के लिए Bajaj Finance के साथ साझेदारी की है. स्मार्टफोन पर कैशबैक चुनिंदा मॉडल की कंज्यूमर फाइनेंस खरीदारी पर मिलेगा. टीवी और वॉशिंग मशीन के लिए Bajaj Finance के अलावा TVS Credit और Home Credit के जरिए भी फाइनेंस विकल्प दिए जा रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, इन ऑफर्स का फायदा 10 नवंबर 2026 तक लिया जा सकता है.

किस स्मार्टफोन पर कितना कैशबैक मिलेगा?

itel के इस ऑफर में चार स्मार्टफोन मॉडल शामिल हैं. सबसे ज्यादा 1,000 रुपये का कैशबैक itel P80 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर मिल रहा है. यह उन लोगों के लिए विकल्प हो सकता है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: 1.34 लाख रुपये वाला iPhone 17 Pro अब 56,990 रुपये में! जानें कैसे मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट

Advertisement

इसके अलावा itel City 300 5G पर 800 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है. इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में UNISOC T8200 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा मिलता है. यह Android 16 Go Edition पर काम करता है.

कम कैशबैक वाले विकल्पों में itel X50 और itel F30 शामिल हैं. itel X50 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा. वहीं, itel F30 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज तथा 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले दोनों वेरिएंट पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है.

40 रुपये रोज की EMI पर मिलेगा 32 इंच QLED TV

itel ने इस बार स्मार्टफोन के साथ टीवी पर भी फेस्टिव ऑफर दिया है. कंपनी का 32 इंच QLED Android TV करीब 40 रुपये प्रतिदिन की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहक को एक साथ पूरी रकम देने के बजाय किस्तों में भुगतान करने का विकल्प मिलेगा.

कंपनी के ऑफर पोस्टर में 32 इंच के टीवी के साथ 43 इंच के QLED टीवी का विकल्प भी दिखाया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ₹16 हजार सस्ता हुआ Sony का 43 इंच 4K Smart TV, Flipkart सेल में मिल रहा धांसू डिस्काउंट!

बड़ी स्क्रीन पर फिल्में, क्रिकेट और ऑनलाइन कंटेंट देखने वालों के लिए यह ऑप्शन दिलचस्प हो सकता है. लेकिन टीवी खरीदने से पहले स्क्रीन रेजोल्यूशन, ऐप सपोर्ट, वारंटी और कुल EMI भुगतान की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

48 रुपये रोज की EMI पर वॉशिंग मशीन

घर के लिए नई वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को भी इस ऑफर में विकल्प मिलेगा. itel की वॉशिंग मशीन की EMI करीब 48 रुपये प्रतिदिन से शुरू होती है. कंपनी के पोस्टर में 8KG क्षमता वाली वॉशिंग मशीन भी दिखाई गई है.

इस ऑफर में जीरो डाउन पेमेंट और आसान फाइनेंस की सुविधा का भी जिक्र है. हालांकि, जीरो डाउन पेमेंट हर ग्राहक और हर मॉडल के लिए जरूरी नहीं है. यह फाइनेंस कंपनी की शर्तों और ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करेगा.

कहां मिलेगा itel का दिवाली ऑफर?

itel के मुताबिक, इन ऑफर्स का फायदा लेने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी itel रिटेल स्टोर पर जा सकते हैं. स्मार्टफोन पर कैशबैक चुनिंदा मॉडल और कंज्यूमर फाइनेंस से खरीदारी करने पर मिलेगा. टीवी और वॉशिंग मशीन के लिए Bajaj Finance, TVS Credit और Home Credit के फाइनेंस विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

ऑफर की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2026 है. इसलिए खरीदारी से पहले स्टोर पर मॉडल की उपलब्धता, कैशबैक की शर्तें और फाइनेंस की पूरी जानकारी लेना जरूरी है.

खरीदने से पहले EMI का पूरा हिसाब समझ लें

40 या 48 रुपये रोज की EMI सुनने में छोटी रकम लग सकती है, लेकिन कस्टमर्स को सिर्फ रोज की किस्त देखकर खरीदारी का फैसला नहीं करना चाहिए. यह जरूर पता करें कि EMI कितने महीनों तक देनी होगी और पूरी अवधि में कुल कितना भुगतान करना पड़ेगा. 

इसी तरह स्मार्टफोन पर मिलने वाला कैशबैक भी हर ग्राहक को अपने आप नहीं मिलेगा. इसके लिए चुने गए मॉडल, फाइनेंस विकल्प और ऑफर की शर्तें लागू होंगी. अगर आप नया फोन, टीवी या वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग दुकानों की कीमतों की तुलना करके ही फैसला लें.

कुल मिलाकर, itel का यह दिवाली ऑफर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो त्योहार के दौरान स्मार्टफोन या घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं, लेकिन पूरी कीमत एक साथ खर्च नहीं करना चाहते.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »