scorecardresearch
 
Advertisement

पीएम मोदी ने शरद पवार को अस्पताल में मिलाया फोन, जाना हाल-चाल

पीएम मोदी ने शरद पवार को अस्पताल में मिलाया फोन, जाना हाल-चाल

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले वह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में इलाज करा रहे थे, जहां से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट करना पड़ा. डॉक्टरों के अनुसार शरद पवार सीने में संक्रमण यानी चेस्ट इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं और अस्पताल में उनकी कई तरह की मेडिकल जांचें की जा रही हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद शरद पवार से फोन पर बातचीत की है.

Advertisement
Advertisement