पश्चिम बंगाल के स्कूल सिलेबस में बड़ा बदलाव किया गया है. कक्षा 8वीं की किताबों से सिंगूर आंदोलन और कन्याश्री योजना से जुड़े पाठ हटाए जाएंगे. वहीं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और योगदान पर नया अध्याय जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही सभी पाठ्यपुस्तकों में वंदे मातरम का पूरा पाठ छापा जाएगा.