मार्क जकरबर्ग और सुंदर पिचाई के बाद अब जॉन हेंक का ट्विटर अकाउंट हैक

फेसबुक सीईओ और गूगल सीईओ के बाद अब हैकर्स की नजर नियैंटिक लैब्स के सीईओ के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर. पोकेमॉन गो के नियैंटिक लैब्स सीईओ का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है.

Advertisement
नियैंटिक लैब के सीईओ का ट्विटर हैंडल हैक नियैंटिक लैब के सीईओ का ट्विटर हैंडल हैक

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

दुनिया के टेक दिग्गजों के सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और फेसबुक फाउंडर मार्क जकरबर्ग जैसे दिग्गजों के अकाउंट हैक हुए हैं. अब नंबर है, तेजी से पॉपुलर हो रहे ऑग्मेंटेड रियलिटी मोबाइल गेम पोकेमॉन गो की पैरेंट कंपनी के सीईओ जॉन हेंक का.

मशहूर मोबाइल गेम पोकेमॉन गो की पेरेंट कंपनी जॉन हेंक का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. इसके पीछे वो ही हैकर ग्रुप है जिन्होंने कई हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक करने का दावा किय है. हैक करने के बाद इस अकाउंट से लगातार कई ट्वीट किए गए हैं.

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि इस बार 'OurMine' का नाम सामने आ रहा है. लगातार कई बार हैक होने के पीछे भी इनका ही नाम सामने आता है. ज्यादातर ये खुद ही हैकिंग की जिम्मेदारी लेते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही है.

एक ट्वीट में लिखा गया है, ' उनका पासवर्ड 'nopass' है जो काफी आसान है'. इस तथाकथित हैकर ग्रुप 'OurMine' टीम ने इस बार भी वो ट्वीट किए हैं जो दूसरे अकाउंट हैक करने पर करते हैं. ट्वीट में है, 'हमने सिक्योरिटी टेस्टिंग के मकसद सहैक किया है. सिक्योरिटी अपग्रेड करने के लिए हमारी वेबसाइट विजिट करें'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »