ऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां जानें आज दिनभर टेक की दुनिया में क्या-क्या हुआ

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

आगामी त्योहारों के मौके को ध्यान में रखकर सैमसंग ने ग्राहकों को तोहफा दिया है. कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती कर दी है. Galaxy A5 (2017) की पहले कीमत 26,900 रुपये थी वहीं Galaxy A7 (2017) की पुरानी कीमत 30,900 रुपये थी.

टू-व्हीलर में बजाज सबसे पॉपुलर बाइक ब्रांड के रूप में उभरा है जिसकी बाइक्स को 29 प्रतिशत खरीददारों ने चुनना पसंद किया है, वहीं जब बात स्कूटर की हो तो होंडा और यामाहा इस चार्ट में टॉप पर है, 59 प्रतिशत स्कूटरों की बिक्री इन दोनों ब्रांड्स में हुई है. ऑनलाइन ऑटोमोबाइल लेन-देन प्लेटफार्म ड्रूम ने हाल ही में वित्त वर्ष 2017-18 के Q2 के अंत के लिए अपनी विश्लेषण रिपोर्ट जारी की है.

Advertisement

अब YouTube दिखाएगा पूरी दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज फीड के बढ़ते चलन के बीच यू-ट्यूब ने भी न्यूज सेक्शन में दस्तक दे दी है. जल्द ही यू्-ट्यूब के होमपेज और मोबाइल ऐप पर एक अलग सेक्शन मौजूद होगा, जिसमें दुनिया भर से आने वाले ब्रेकिंग न्यूज के वीडियो दिखाई देंगे.

बीते दिनों आंध्र प्रदेश में एक Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें यूजर घायल हो गया था. अब जांच के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने शुक्रवार को जानकारी दी कि डिवाइस में आग 'बहुत ज्यादा दवाब' के कारण लग गई थी.   

भारतीय दूरसंचार नियामक ने शुक्रवार को कॉल ड्रॉप को लेकर कड़े नियमों की घोषणा की और कहा कि जो दूरसंचार ऑपरेटर मानदंडों को पूरा नहीं करेंगे, उन पर कम से कम 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »