इंस्टाग्राम का ये नया फीचर कुछ यूजर्स को कर सकता है निराश

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है. इस नए फीचर से यूजर्स की प्राइवेसी पहले से और बढ़ जाएगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

इंस्टाग्राम के लिए एक नया फीचर जारी किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी इंस्टा स्टोरीज की व्यूअरशिप को सीमित कर सकेंगे. इस नए फीचर का नाम 'क्लोज फ्रेंड्स' रखा गया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी इंस्टा स्टोरीज को सभी फॉलोअर्स की जगह चुनिंदा दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे.

साथ ही अगर किसी यूजर का प्रोफाइल पब्लिक है तब भी यूजर्स फॉलोअर्स के एक ग्रुप को चुन सकते हैं, जिनसे वो अपनी किसी स्टोरी को शेयर करना चाहते हैं. यानी इस फीचर के आने के बाद से किसी यूजर के सभी फॉलोअर्स उनकी स्टोरी नहीं देख पाएंगे, जब तक उन्हें क्लोज फ्रेंड्स ग्रुप में ना रखा जाए.

Advertisement

ऐसे में इस फीचर के आने से उन लोगों को खास तौर निराशा हो सकती है जिन्हें दूसरों की स्टोरीज देखने में दिलचस्पी रहती है. क्योंकि अब यूजर के पास ये अधिकार होगा कि वे उन्हीं लोगों के साथ अपनी स्टोरी शेयर जिन्हें वह जानता है. आपको बता दें ये फीचर एक्सक्लूजिव तौर पर इंस्टाग्राम स्टोरीज के लिए उतारा गया है. यानी पोस्ट का इस फीचर से कोई लेना देना नहीं होगा.

ऐसे शुरू करें फीचर:

इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको एक क्लोज फ्रेंड्स की लिस्ट बनानी होगा. इसके लिए आपको प्रोफाइल में जाकर मेन्यू में टैप करना होगा. यहां से आप क्लोज फ्रेंड्स की लिस्ट बना सकते हैं. लिस्ट बनाने के बाद ही आप इस क्लोज ग्रुप के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज बना सकते हैं.

आपको फ्रेंड्स की इस बात की जानकारी नहीं मिलेगी कि उन्हें ग्रुप में रखा गया है या निकाल दिया गया है. साथ ही इस प्राइवेट लिस्ट के लिए कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट भी नहीं डाल पाएगा. हालांकि ये स्टोरीज रेगुलर पिंक सर्किल की जगह ग्रीन सर्किल में दिखाई देंगी. साथ ही आप केवल एक ही क्लोज फ्रेंड्स का ग्रुप बना सकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »