घर बैठे 15 मिनट में होगा COVID-19 टेस्ट, 30 रुपये से भी कम में Flipkart पर उपलब्ध है टेस्टिंग किट

COVID-19 एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. भारत में भी इसके कई केस मिले हैं. नया कोरोना वैरिएंट BF.7 चीन में तबाही मचा रहा है. दूसरे देशों में भी इसका असर दिख रहा है. ऐसे में आपको भी सावधान हो जाने की जरूरत है. आप केवल 29 रुपये में कोरोना टेस्ट कर सकते हैं.

Advertisement
COVID-19 की जांच आप घर बैठे कर सकते हैं COVID-19 की जांच आप घर बैठे कर सकते हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

COVID-19 फिर से अपना कहर बरपा रहा है. भारत में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 ने दस्तक दे दी है. इसके 5 केस सामने आने के बाद देश में भी अलर्ट बढ़ गया है.  ये वैरिएंट चीन में तबाही मचा रहा है. चीन के अलावा दूसरे कई देशों में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. 

Advertisement

आप घर बैठे भी कोरोना टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको एंटीजन टेस्टिंग किट की मदद लेनी होगी. इसका उपयोग करना काफी आसान है. इसके  लिए आप माईलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस के बनाए CoviSelf एंटीजन टेस्टिंग किट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

15 मिनट में चलेगा पता

इसकी मदद से केवल 15 मिनट में ही आपको पता चल जाएगा कि आप कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं. इसको अभी काफी कम कीमत पर बेचा जा रहा है. आप इसे मेडिकल शॉप के अलावा फ्लिपकार्ट पर से भी ऑर्डर कर सकते हैं.  

अभी 29 रुपये में बेचा जा रहा है

इस टेस्टिंग कीट को देश के लगभद 95 परसेंट पिनकोड के लिए उपलब्ध करवाया गया है. ऑनलाइन इसे फ्लिपकार्ट के अलावा ऐमेजॉन और दूसरी साइट्स से खरीदा जा सकता है. हालांकि, फ्लिपकार्ट पर अभी इसको लेकर बेस्ट डील मिल रही है. 

Advertisement

कीमत और ऑफर

CoviSelf की एक किट की कीमत 250 रुपये है. लेकिन, फ्लिपकार्ट पर अभी केवल 29 रुपये में इसे लिस्ट किया गया है. हर किट के पैकेट में टेस्टिंग किट के साथ, उसे उपयोग करने की विधि बताने वाला मैनुअल और एक सेफ्टी डिस्पोज बैग दिया जाता है. इससे जांच के बाद इसको सेफली नष्ट किया जा सकता है. 

हालांकि, फ्लिपकार्ट से आपको कम से कम तीन कीट लेने होंगे. लेकिन, अच्छी बात है कि कंपनी इस पर कोई डिलीवरी चार्ज नहीं ले रही है. ऐसे में कोरोना अलर्ट के बीच आप इसे खरीद कर रख सकते हैं. जिससे आप कोरोना की जांच घर बैठे कर सकते हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement