2017 में 4G टैबलेट की बाजार में होगी 50 फीसदी हिस्सेदारी

साल के अंत तक 4G टैबलेट की बाजार हिस्सेदारी 50 फीसदी तक होगी. मार्केट रिसर्च फर्म साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Advertisement
2017 में 4G टैबलेट की बाजार में होगी 50 फीसदी हिस्सेदारी 2017 में 4G टैबलेट की बाजार में होगी 50 फीसदी हिस्सेदारी

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:12 AM IST

साल के अंत तक 4G टैबलेट की बाजार हिस्सेदारी 50 फीसदी तक होगी. मार्केट रिसर्च फर्म साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) ने सोमवार को यह जानकारी दी. सीएमआर की 'भारत की तिमाही टैबलेट पीसी बाजार समीक्षा-1 क्यू 2017' रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रायड-आधारित टैबलेट ने ज्यादातार बाजार के ज्यादादर हिस्सों में अपनी पैठ जमा ली है, जबकि भारत में विंडोज-आधारित टैबलेट की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

Advertisement

टैबलेट के क्षेत्र में 34 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ डेटाविंट पहले नंबर पर है. उसके बाद हिस्सेदारी के साथ आईबॉल दूसरे नंबर पर है था सैमसंग 15 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर है.

सीएमआर की प्रमुख विश्लेषक (टैबलट, सीएमआर) मेनका कुमारी ने कहा, 'स्मार्टफोन बाजार 4G की दिशा में जा रही है और टैबलेट बाजार में भी यही प्रचलन है. सिम-आधारित डिवाइसों की मांग बढ़ती जा रही है, जबकि छात्र समुदाय से Wi-Fi आधारित डिवाइस की मांग अधिक है.'

इसमें बताया कि की बिक्री में (संख्या के आधार पर) क्रमश: 15 फीसदी और 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

वहीं, 2G और Wi-Fi आधारित टैबलेट की बिक्री में तेज गिरावट देखी गई, जो पिछली तिमाही की तुलना में क्रमश: 62 फीसदी और 33 फीसदी की गिरावट रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »