WhatsApp के अपडेट में मिलेंगे ये नए फीचर्स, टच आईडी सपोर्ट भी

iOS के लिए व्हाट्सऐप के नए अपडेट में एक नया विजेट बेस्ड फीचर भी मिलेगा. iPhone के Today View सेक्शन में व्हाट्सऐप विजेट में आप व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस भी देख सकेंगे.

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी टच आईडी सपोर्ट की टेस्टिंग कर रही है. iPhone यूजर्स आने वाले समय में टच आईडी से व्हाट्सऐप सिक्योर या लॉक कर सकेंगे. फिलहाल iPhone में व्हाट्सऐप लॉक करने का कोई आसान तरीका नहीं है.

टच आईडी सपोर्ट के अलावा डार्क मोड और ग्रुपर में पोल्स जैसे फीचर्स भी टेस्टिंग के दौर में हैं. WA बीटा इनफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर्स एंड्रॉयड, iOS और विंडोज स्मार्टफोन के लिए होंग जबकि टच आईडी सपोर्ट iPhone के लिए दिया जाएगा.

Advertisement

नए अपडेट के साथ व्हाट्सऐप ग्रुप मेंबर्स की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है . पहले एक ग्रुप में 256 यूजर्स को जोड़ा जा सकता था, लेकिन अब ग्रुप में 4,096 लोगों को जोड़ा जा सकता है.

iOS के लिए व्हाट्सऐप के नए अपडेट में एक नया विजेट बेस्ड फीचर भी मिलेगा. iPhone के Today View सेक्शन में व्हाट्सऐप विजेट में आप व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस भी देख सकेंगे.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप ने अपने बीटा वर्जन में लॉक रिकॉर्डिंग का ऑप्शन दिया है. इसके तहत अगर आप व्हाट्सऐप पर वॉयस रिकॉर्ड करके मैसेज भेजते हैं तो इसके लिए आपके माइक आइकॉन को लगातार प्रेस करके नहीं रखना होगा. इसे आप लॉक कर सकते हैं, ताकि लगातार आप वॉयस रिकॉर्ड कर सकें. इस फीचर के लिए आपको माइक आइकॉन को कुछ सेकंड्स के लिए टैप करके ऊपर की तरफ स्लाइड करना होगा.

Advertisement

WhatsApp ने हाल ही में भारतीय यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत की है. यह सर्विस UPI बेस्ड है जिसके तहत व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स को पैसे भेज सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement