4K डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स Xperia X और XA की बुकिंग शुरू, 30 मई को होगा लॉन्च

दुनिया के पहले 4K डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की प्री बुकिंग शुरू हो गई है. सोनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान Xperia X, XA और X Performance लॉन्च किए थे.

Advertisement
Sony Xperia X Sony Xperia X

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

बार्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सोनी ने इस साल दुनिया का पहला 4K डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Xperia X, XA और X Performance पेश किया था. अब भारत में इनमें से दो स्मार्टफोन्स की प्री बुकिंग शुरू की गई है और यहां यह 30 मई को लॉन्च होगा. फिलहाल X Performance के बारे में कोई खबर नहीं है.

Xperia X में 3जीबी रैम के साथ क्वालकॉम प्रोसेसर और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जबकि इसके फ्लैगशिप Xperia X Performance में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट दिया गया है. इसके अलावा X Performance वाॅटरप्रूफ भी है.

Advertisement

बजट स्मार्टफोन होगा Xperia XA
Xperia XA बजट स्मार्टफोन की कैटिगरी में रखा जा सकता है जिसमें 5 इंच का एचडी स्क्रीन और MediaTek MT6755 प्रोसेसर और 2जीबी रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 16जीबी की है. इसमें 13 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. सभी स्मार्टफोन एंड्रॉयड के नए वर्जन 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे. Xperia X और Xperia X Performance में दिया गया है पर XA में ये सेंसर नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement