MWC 2018: यहां जानें Samsung Galaxy S9 और S9+ की तमाम खूबियां

दोनों स्मार्टफोन्स में 10nm 64 बीट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ग्राहकों को ये 64/ 128/ 256GB के तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा. इस इंटरनल मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 400GB तक बढ़ाया जा सकेगा.

Advertisement
Galaxy S9 Galaxy S9

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2018 में रविवार को Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग हुई.  इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खूबी इनका कैमरा है. इन स्मार्टफोन्स को मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू, लीलैक पर्पल और टाइटैनियम ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इन्हें चुनिंदा बाजारों में 16 मार्च से उपलब्ध कराया जाएगा.

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ के स्पेसिफिकेशन्स

Advertisement

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 10nm 64 बीट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ग्राहकों को ये 64/ 128/ 256GB के तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा. इस इंटरनल मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 400GB तक बढ़ाया जा सकेगा.

आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8 ओरियो में चलेंगे और इनमें IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Gigabit LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11ac, USB Type-C, Bluetooth 5.0 और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट मौजूद है.

कैमरे के सेक्शन की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स के फ्रंट में f/1.7 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है. वहीं Galaxy S9 के रियर में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ सुपर स्पीड डुअल पिक्सल (f/1.5-f/2.4 अपर्चर) 12 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है.

इसी तरह Samsung Galaxy S9+ के रियर में डुअल OIS के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरों की अलग-अलग बात करें तो एक कैमरा वाइड एंगल लेंस वाला है, जिसमें सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल ऑटोफोकस f/1.5-f/2.4 सेंसर मौजूद है. वहीं दूसरा कैमरा टेलीफोटो लेंस वाला है, जिसमें f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल ऑटोफोकस सेंसर मौजूद है.

Advertisement

Galaxy S9 में 4GB रैम और 3000mAh की बैटरी के साथ 5.8-इंच QHD+ कर्व्ड सुपर AMOLED 18.5:9 डिस्प्ले दिया गया है. वहीं Galaxy S9+ में 6GB रैम और 3500mAh की बैटरी के साथ  6.2-इंच QHD+ कर्व्ड सुपर AMOLED 18.5:9 डिस्प्ले मौजूद है.

इन दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो दोनों का कैमरा सबसे बेहतरीन है. इनका कैमरा वाला होने की वजह से लो-लाइट में कमाल की तस्वीरें क्लिक करता है. वहीं इनमें 960 फ्रेम्स पर सेकेंड की रिकॉर्डिंग कैपेसिटी दी गई है. इसलिए इनमें स्लो मोशन वीडियो भी कमाल की बनती हैं.

इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन्स में ऐपल के Animoji फीचर के जवाब में AR इमोजी दिया गया है. यानी इसकी मदद से आप खुद का ही वर्चुअल अवतार खड़ा कर सकते हैं और 18 अलग-अलग एक्सप्रेसन्स में अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.

इसके अलावा Galaxy S9 और Galaxy S9+ के कैमरा ऐप में Bixby विजन दिया गया है. इससे इन स्मार्टफोन्स में लाइव ट्रांसलेशन फीचर मिलता है. साथ ही इसी तरह के कई और आकर्षक फीचर मिलते हैं. इसके अलावा इस बार पिछले मॉडल की तुलना में फिंगरप्रिंट स्कैनर को कैमरे के नीचे रखा गया है. साथ ही बेजल्स को कुछ कम किया गया है और बेहतर स्पीकर्स मौजूद कराए गए हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement