Samsung ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy J7 Nxt की कीमत घटा दी है. अब इस स्मार्टफोन का 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट 9,990 में और 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट 11,990 रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध होगा.
इन वैरिएंट्स की पुरानी कीमत क्रमश: 10,490 रुपये और 12,990 रुपये थी. टेलीकॉम इन्फो की खबर के मुताबिक, ये कीमत फिलहाल ऑफलाइन स्टोर्स पर लागू है और जैसे ऑनलाइन स्टोर्स पर पुरानी कीमत पर ही स्मार्टफोन को सेल किया जा रहा है. याद के तौर पर बता दें 32GB वैरिएंट को 2017 के अंत में लॉन्च किया गया था.
Galaxy J7 Nxt वोडाफोन कैशबैक प्रोग्राम का भी पार्ट है. इसमें ग्राहकों को दोनों मॉडलों पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा. ये ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह लागू है.
खूबियों की बात करें तो, Galaxy J7 Nxt में 5.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 2GB/3GB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB/32GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसकी बैटरी 3,000mAh की है और इसमें दो सिम लगाए जा सकते हैं. यह 4G LTE सपोर्ट वाला डिवाइस है.
साकेत सिंह बघेल