पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Realme X भारत में जल्द होगा लॉन्च, आया टीजर

Realme X को मई में चीन में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी ने भारत में लॉन्चिंग के लिए इसका टीजर जारी किया है.

Advertisement
Realme X Teaser Realme X Teaser

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

Realme द्वारा अपकमिंग पॉप-अप कैमरा स्मार्टफोन Realme X के लिए भारत में टीजर जारी किया गया है. कंपनी के सीईओ माधव सेठ द्वारा ट्विटर पर टीजर जारी किया गया है, जिसमें लिखा है 'रियलमी एक्स कमिंग सून'. यानी Realme X जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. साथ ही सेठ ने ये भी जानकारी दी है कि अनियन और गार्लिक डिजाइन मास्टर एडिशन को भी लॉन्च किया जाएगा.

Advertisement

याद के तौर पर बता दें Realme X को मई के महीने में चीन में लॉन्च किया गया था. चीनी बाजार के लिए कंपनी ने Realme 3 Pro के रिब्रांडेड वर्जन Realme X Lite को भी साथ में लॉन्च किया था. लॉन्चिंग के समय रियलमी ने भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के संदर्भ में कहा था कि इसे 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा. अब आखिरकार इसे लॉन्च किया जाएगा.  

पहले सेठ ने ये भी जानकारी दी थी कि Realme X की कीमत 18 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक हो सकती है. चीन में Realme X को तीन वेरिएंट- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज, RMB 1,499 (लगभग 15,000 रुपये), 6GB रैम और 64GB स्टोरेज, RMB 1,599 (लगभग 16,000 रुपये) और एक टॉप मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, RMB 1,799 (लगभग 18,000 रुपये) में उतारा गया था. फिलहाल ये साफ नहीं है कि कंपनी इनमें से कौन से मॉडल को भारत में उतारेगी.

Realme X के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.53-इंच फुल HD+ एज-टू-एज AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही यहां पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें 16- मेगापिक्सल सोनी IMX471 सेंसर मौजूद है. वहीं बैक में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए दिया है.   

Advertisement

साथ ही यहां 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया था. साथ ही बता दें इसकी बैटरी 3,765mAh की है. हालांकि ये स्पेक्स चीनी बाजार वाले वेरिएंट के हैं. भारत में कंपनी दूसरे स्पेसिफिकेशन्स के साथ फोन को उतार सकती है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »