चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo भारत में 5 अप्रैल को अपना फ्लैगशिप R9 के साथ R9 प्लस लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इसके लिए मीडिया इन्वाइट भेजने शुरू किए हैं और सोशल मीडिया पर सेल्फी एक्सपर्ट के स्लोगन के साथ टीजर जारी किया है.
कंपनी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि यह स्मार्टफोन इतना वाला है कि लोग इसे देखने पर मजबूर हो जाएंगे. हालांकि यह तो बाजार में आने के बाद ही पता चलेगा कि इसका डिजाइन iPhone की कॉपी है या इसमें कुछ नया भी है.
अभी तक यह साफ नहीं है कि भारत में इसके दोनो वैरिएंट लॉन्च होंगे या नहीं. चीन में R9 की कीमत CNY 2,799 (28,615 रुपये) है. देखना दिलचस्प होगा कि यह शाओमी के फ्लैगशिप Mi5 से मुकाबला कैसे करता है.
Oppo R9 के स्पेसिफिकेशन्स
5.5 इंच फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P10 चिपसेट दिया गया है. इसमें 4GB रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक किया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल रियर दिया गया है. इसकी बैट्री 2,850 mAh की है जो लंबा बैकअप देने में सक्षम नहीं होगी, क्योंकि इसके दूसरे स्पेसिफिकेशन हाई एंड हैं.
मुन्ज़िर अहमद