जियो यूजर्स का डेटा सुरक्षित, बंद की गई हैकर्स की वेबसाइट

देश की लीडिंग टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने अपने डेटा हैक होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि जिस वेबसाइट पर जियो के डेटा होने का दावा किया जा रहा है, उसे बंद कर दिया गया है.

Advertisement
जियो यूजर्स का डेटा सुरक्षित जियो यूजर्स का डेटा सुरक्षित

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 12:32 AM IST

देश की लीडिंग टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने अपने डेटा हैक होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि जिस वेबसाइट पर जियो के डेटा होने का दावा किया जा रहा है, उसे बंद कर दिया गया है. वेबसाइट 'मैजिकएपीके डॉट कॉम' ने रविवार को दावा किया था कि उसने जियो का सारा डाटा हैक कर लिया है और जियो के 10 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

Advertisement

जियो के प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, 'वेबसाइट के दावे असत्यापित और निराधार हैं. हम इसकी जांच कर रहे हैं. पहली नजर में डेटा अप्रामाणिक प्रतीत हो रहे हैं.'

प्रवक्ता ने बताया, 'हम अपने यूजर्स को आश्वस्त करना चाहते हैं कि और हम इसकी सुरक्षा बनाए रखेंगे. ग्राहक डेटा जरूरत पड़ने पर सिर्फ प्रशासन के साथ ही साझा किया जाएगा.'

हैकर्स की वेबसाइट बंद कर दी गई है. इस वेबसाइट का डोमेन भारत में रजिस्टर्ड है. कई IP ट्रैकिंग वेबसाइटों ने इस वेबसाइट की लोकेशन महाराष्ट्र बताई है. हालांकि, हैकर्स के लिए सहित विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर अपने लोकेशन को सामने नहीं होने देना सामान्य बात है.

जियो के बयान के मुताबिक, 'हमने पुलिस को वेबसाइट के दावों के बारे में सूचित कर दिया है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »