गूगल का वीडियो कॉलिंग एप Dua चार दिन में ही बना नंबर-1

गूगल का नया वीडियो कॉलिंग एप ने चार दिन में ही कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. यह एप अब प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर में फ्री डाउनलोड की लिस्ट में नंबर-1 बन गया है.

Advertisement
वीडियो कॉलिंग एप Duo वीडियो कॉलिंग एप Duo

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

एक ऐसा एप जो वीडियो कॉलिंग की परिभाषा बदलने को तैयार है. हम बात कर रहे हैं गूगल के नए वीडियो कॉलिंग एप Duo की, इसे लॉन्च हुए सिर्फ चार दिन ही हुए हैं. गूगल प्ले स्टोर में यह नंबर-1 फ्री एप की लिस्ट में आ गया है.

गूगल प्ले स्टोर के अलावा यह एप्पल स्टोर में नंबर 1 बन गया है. आपको बता दें कि गूगल ने अपने सालाना I/O कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका ऐलान किया था और 15 अगस्त से यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

Advertisement

वीडियो कॉलिंग की परिभाषा बदलने वाली बात यह दूसरे वीडियो कॉल एप से आसान है और छोटा भी है. इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है. यों समझ लें कि यह व्हाट्सएप जितना आसान है. इसे यूज करने के लिए मोबाइल और इंटरनेट चाहिए, साधारण कॉल की तरह आप वीडियो कॉल कर सकेंगे.

अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं तो एक बार फिर से जान लीजिए.

आसान और फास्ट है यह एप
इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है. इसे आप जैसे ही ओपन करेंगे सेल्फी कैमरा ओपन हो जाएगा और आपका वीडियो दिखेगा. यहां आपको एक कॉल बटन दिखेगा जहां क्लिक करके आप किसी को भी कॉल कर सकते हैं. आपने जिसे कॉल किया है वो आपको लाइव देख सकेगा. आप चाहें तो फ्लिप करके रियर कैमरा भी यूज कर सकते हैं.

Advertisement

सिर्फ 5MB का है यह एप
इस एक की खासियत यह है कि दूसरे वीडियो आपको अकाउंट बना कर लॉग इन करने की जरुरत नहीं होगी. यह आपको फोन नंबर के जरिए काम करेगा. आपको यह जाकर भी हैरानी होगी कि यह एप महज 5MB का है. आमतौर पर दूसरे वीडियो कॉलिंग एप 20MB से कम के नहीं होते.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement