एंड्रॉयड में एप इंस्टॉल करना होगा और आसान, नया फीचर टेस्ट कर रहा है गूगल

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एप इंस्टॉल करने को गूगल और भी आसान बनाने की कोशिश में है. इसलिए कंपनी गूगल सर्च से सीेधे एप इंस्टॉल करने की टेस्टिंग कर रही है.

Advertisement
एप इंस्टॉलेशन को आसान बना रहा है गूगल एप इंस्टॉलेशन को आसान बना रहा है गूगल

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

गूगल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके तहत सर्च इंजन से डायरेक्ट एप इंस्टॉल करने का ऑप्शन दिया जा रहा है. यानी गूगल में किसी एप के बारे में सर्च करने पर उस एप के पास इंस्टॉल करने का ऑप्शन भी दिखेगा. इसके जरिए आप एप को इंस्टॉल कर सकेंगे.

हालांकि यह तभी काम करेगा जब यूजर गूगल एप के जरिए सर्च करेगा. गूगल क्रोम के जरिए सर्च करने र यह ऑप्शन नहीं दिया जाएगा. खबरों के मुताबिक, फिलहाल यह फीचर आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और यह भी साफ नहीं है कि गूगल इस फीचर को दूसरे ब्राउजर से सर्च करने पर देगा या नहीं.

Advertisement

एंड्रॉयड पुलिस की खबरों के मुताबिक, नए ऑप्शन को क्लिक करते ही यूजर के पास एक पॉप अप आएगा जिसमें एप परमिशन की डिटेल होगी. ऐसा ही गूगल प्ले के जरिए एप इंस्टॉल करने पर मिलता है. परमिशन एक्सेस के बाद यहां से एप सीधे इंस्टॉल किया जाएगा.

इस फीचर्स से यूजर्स को कई फायदे होंगे, क्योंकि किसी एप को इंस्टॉल करने के लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर जाना होता है. इस फीचर की शुरुआत के बाद यूजर एप सर्च करके उसे तुरंत इंस्टॉल कर पाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement